Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Border2 Coming Soon : ‘Border’ के 27 साल बाद अब ‘Border2’, Sunny Deol ने की घोषणा

Border2 Coming Soon : निर्देशक जेपी दत्ता की कल्ट क्लासिक’ Border ‘ ने गुरुवार को 27 साल पूरे कर लिए और अभिनेता सनी देओल ने ‘ Border2’ के सीक्वल की घोषणा करके अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया ।इंस्टाग्राम पर सनी ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वे कहते हैं, “27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने आ रहा है फिर से”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

अपने समय की बहुचर्चित युद्ध आधारित फिल्म Border का सीक्वेल # Border2. भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित और अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित होगा।” जैसे ही उन्होंने यह रोमांचक खबर साझा की, प्रशंसकों और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। सनी की बहन ईशा देओल ने बुरी नजर वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

उपयोगकर्ताओं में से एक ने लिखा, “वाह. बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं सर।” एक अन्य उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, “वाह, यह बहुत अच्छी घोषणा है।” अब देखिए, ‘Border2’ ‘Border ‘ जैसा जादू जगा पाती है या नहीं। सूत्रों का कहना है कि कुछ अरसा पहले ‘गदर’ के सीक्वेल ‘गदर 2’ की सफलता को देखकर इस नये प्रोजेक्ट की प्लानिंग की गई है।

Related posts

राष्ट्रीय हिंदू वीर सेना के सदस्य सत्यम पंडित के चेतावनी वाले वीडियो पर UP गाजियाबाद पुलिस ने दर्ज की FIR ।

Awaaz India TV

Rajasthan:पूर्व कांग्रेस विधायक(Former Congress MLA) विवेक धाकड़ का निधन

Awaaz India TV

Rabindranath Tagore Birthday: भारतीय साहित्य के आध्यात्मिक प्रेरणास्त्रोत।

Awaaz India TV

कोलकाता में लेडी डॉक्टर का रेप और मर्डर वाले मामले में प्रियंका गाँधी ने की सख्त कार्रवाई की अपील।

Awaaz India TV

विनेश फोगाट की वतन वापसी, पैतृक गांव रवाना, मिलेंगे 1 करोड़ रु.और नौकरी

Awaaz India TV

PM Sheikh Hasina के Bangladesh छोड़कर भागाने पर ढाका में बढ़ा तनाव, PM आवास पर घुसे प्रदर्शनकारी।

Awaaz India TV

Leave a Comment