Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

कोलकाता में लेडी डॉक्टर का रेप और मर्डर वाले मामले में प्रियंका गाँधी ने की सख्त कार्रवाई की अपील।

Kolkata Rape And Murder Case: उत्तरी कोलकाता के आरजी कर सरकारी अस्पताल से एक लेडी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया था। वही इस हत्याकांड पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने  X अकाउंट पर पोस्ट जारी करते हुए राज्य सरकार से अपील कि के इस मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाये।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने जारी किये पोस्ट में लिखा, “कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा देश में बहुत बड़ा मुद्दा है और इस​के लिए ठोस प्रयास की जरूरत है।मेरी राज्य सरकार से अपील है कि इस मामले में त्वरित और सख्त से सख्त कार्रवाई हो और पीड़िता के परिवार और साथी डॉक्टरों को न्याय मिले।”

बता दे की, उत्तरी कोलकाता के आरजी कर सरकारी अस्पताल के एक सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को लेडी डॉक्टर का शव मिला था। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी हत्या से पहले उसका रेप किया गया था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया, ‘पीड़िता की दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था। इसके अलावा चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। पीड़िता के गुप्तांग से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ, रिंग फिंगर और होंठों पर भी चोट के निशान थे।’

Related posts

जांच एजेंसियों के डर कांग्रेस पार्टी छोड़ने वालों पर दिग्विजय सिंह ने किया कटाक्ष, आखिरी सांस तक विचारधारा से डट के करेंगे काम ! 

Awaaz India TV

Lok Sabha Elections 2024: नितिन पटेल ने गुजरात की मेहसाणा लोकसभा सीट से दावेदारी ली वापस, आसनसोल से उम्मीदवार घोषित भोजपुरी स्टार पवन सिंह का चुनाव लड़ने के इंकार

Awaaz India TV

लोकसभा में Rahul Gandhi ने “हलवा सेरेमनी” पर कही ऐसी बात की वित्त मंत्री ने पकड़ लिया अपना सर।

Awaaz India TV

Pakistani मंत्री ने Imran Khan की जेल को बताया उनकी ‘ससुराल’, कहा- ऐश कर रहे पूर्व PM

Awaaz India TV

Rajasthan:पूर्व कांग्रेस विधायक(Former Congress MLA) विवेक धाकड़ का निधन

Awaaz India TV

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिर जाने के विरोध में मीराभायंदर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Awaaz India TV

Leave a Comment