Awaaz India TV
Desh Ki Baat sports Top Headlines

All Eyes On Vaishno Devi Attack : T20 World Cup के बीच पाकिस्तानी गेंदबाज़ Hasan Ali ने शेयर की पोस्ट ।

All Eyes On Vaishno Devi Attack : रियासी में हुआ आतंकी हमला ने सभी के मन मैं एक खौफ बिठा दिया है।  यह हमला इतना बड़ा था की  न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी इस आतंकी हमले की कड़ी निंदी की जा रही है। इसी बिच पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हसन अली (Hasan Ali) ने भी रियासी में हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए “All Eyes On Vaishno Devi Attack” का एक पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड किया है।

ना सिर्फ हसन अली (Hasan Ali) ने बल्कि उनकी पत्नी समिया आरजू (Samiya Arzoo) ने भी “All Eyes On Vaishno Devi Attack” का पोस्ट शेयर किया है। अली ने पोस्ट शेयर करने के बाद “X” पर एक और पेस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा , “आतंकवाद/हिंसा एक गंभीर मुद्दा है चाहे वह किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ हो इसलिए मैंने इसे साझा किया था। मैं जहां भी और जैसे भी संभव हो शांति का समर्थन करने का प्रयास करता हूं। मैंने हमेशा गाजा में हमलों की निंदा की है और जहां भी निर्दोष लोगों की जान पर हमला हो रहा है, ऐसा करना जारी रखूंगा। हर इंसान का जीवन मायने रखता है. अल्लाह ग्वादर में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को जन्नत में सर्वोच्च पद से नवाजे। आमीन”।


जानकारी के लिए बता दे की , जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकवादियों ने घात लगाकर तीर्थयात्रियों की एक बस पर उस समय गोलीबारी की, जब यह शाम को लगभग सवा छह बजे पोनी क्षेत्र के तेरयाथ गांव के पास शिव खोरी मंदिर से कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी।  हमले के बाद गहरी खाई में जा गिरी और बस में सवार तीन महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 41 घायल बताए जा रहे हैं। घटना रविवार शाम को मोदी के शपथ ग्रहण से एक घंटा पहले की है।

Related posts

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिर जाने के विरोध में मीराभायंदर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Awaaz India TV

Sonakshi Zaheer Wedding: Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal के शादी को पटना में विरोध, कहा-लव जिहाद को बढ़ावा।

Awaaz India TV

मराठी फिल्म “Dharamveer 2” का ट्रेलर लॉन्च, Salman Khan पहुंचे और Govinda को गले लगाया।

Awaaz India TV

छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा भारी हवाओं के कारण ढह गई।

Awaaz India TV

Kapil Sharma At Vaishno Devi : माता के दरबार पहुंचे Kapil टेकने माथा।  

Awaaz India TV

दिल्ली के संगम विहार में पानी टैंकर पर हमला और फिर टैंकर चालक ने युवक को कुचला।

Awaaz India TV

Leave a Comment