Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Finger In Ice Cream : Ice-Cream में मिली इंसान की कटी हुई उंगली

Finger In Ice Cream : मलाड इलाके में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने दावा किया है कि उसेआइसक्रीम कोन के अंदर इंसान की एक कटी हुई उंगली मिली है। महिला ने इसकी तस्वीर शेयर की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी और आइसक्रीम आधी से अधिक खा भी ली थी। इसके बाद उन्हें आइसक्रीम में कटी उंगली दिखाई दी तो उनके होश फाख्ता हो गये।

ख़बर के अनुसार ओरलेम निवासी ब्रेंडन सेराओ (27) ने बुधवार को ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए कोन आइसक्रीम का ऑर्डर दिया था। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें बड़ा झटका लगने वाला है। उन्होंने बताया कि आइसक्रीम के अंदर करीब 2 सेमी लंबा इंसानी उंगली का टुकड़ा था। सेराओ पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं।

शुरुआती जांच में मलाड पुलिस ने आइसक्रीम कोन में इंसानी अंग की पुष्टि की है। पुलिस ने आइसक्रीम में मिले इंसानी अंग को जांच के लिए FSL में भेजा है। साथ ही आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ धारा 272, 272 और 336 के तहत मामला दर्ज किया है।

Related posts

महाराष्ट्र के नासिक में दो गुटों के बीच टकराव, तोड़फोड़ और पथरों की बरसात।

Awaaz India TV

कोलकाता रेप एंड मर्डर के विरोध कैंडल मार्च में परिवार संग उतरे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली।

Awaaz India TV

वधावन बंदरगाह के भूमि पूजन समारोह के विरोध में मछुआरों ने निकाली रैली, ‘गो बैक’ के नारे भी लगाए।

Awaaz India TV

महाराष्ट्र सरकार ने शिवाजी पार्क में क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर का 6 फीट ऊंचा स्मारक बनाने को मंजूरी दी।

Awaaz India TV

मेरठ में भी कांवड़ियों ने की मारपीट, कार चालक पर कांवड़ खंडित होने के आरोप लगाए।

Awaaz India TV

गाजियाबाद में कांवड़ियों का उत्पात जारी, पलट दी पुलिस की गाड़ी और जमकर की तोड़फोड़ ।

Awaaz India TV

Leave a Comment