Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

वधावन बंदरगाह के भूमि पूजन समारोह के विरोध में मछुआरों ने निकाली रैली, ‘गो बैक’ के नारे भी लगाए।

Protest Against PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (30 अगस्त) को ₹76,200 करोड़ के वधावन बंदरगाह के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे। वही पीएम मोदी के भूमि पूजन समारोह में शामिल होने के खबर के बाद से विभिन्न कारणों से परियोजना का विरोध करने वाले पर्यावरणविद, किसान और मछुआरे पालघर जिले में विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे। भूमि पूजन समारोह के पहले दहानू गांव के  मछुआरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ रैली निकाली और नारे लगाए।


वधावन बंदरगाह के भूमि पूजन समारोह के विरोध में दहानु गांव के मछुआरों ने नाव पर काले झंडे, काले गुब्बारे लहराकर रैली निकाली।  साथ ही इस भूमि पूजन समारोह के विरोध के दौरान लोगो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे भी लगाए।

हिन्दुस्थान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बंदरगाह का निर्माण वधावन पोर्ट प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) और महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड (एमएमबी) द्वारा गठित एक विशेष प्रयोजन वाहन है, जिसकी हिस्सेदारी क्रमशः 74% और 26% है। पहला चरण 2029 तक तैयार हो जाएगा, जबकि दूसरा और अंतिम चरण 2039 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Related posts

Team India: धर्मशाला में जीत के बाद BCCI का बड़ा ऐलान, प्लेयर्स पर होगी पैसों की बारिश

Awaaz India TV

मुंबई में हिट एंड रन का एक और मामला, वर्सोवा बीच पर सो रहे शख्स को SUV ने रौंदा।

Awaaz India TV

‘पकड़ के मारना चाहिए,’ मुकेश खन्ना अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स पर भड़के, मामला क्या है?

Awaaz India TV

हम सोमालिया जैसी सर्विस पाने के लिए इंग्लैंड की तरह टैक्स देते हैं… आप सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी को जमकर घेरा

Awaaz India TV

Noida Road Accident: BMW ने E-Rickshaw को मारी टक्कर।

Awaaz India TV

ट्रेन में आग लगने की अफवाह सुन यात्री चलती ट्रेन से कूदे, कई यात्री गंभीर रूप से घायल।

Awaaz India TV

Leave a Comment