Awaaz India TV
Desh Ki Baat Entertainment Junction Neeti Rajneeti Top Headlines

Dhruv VS Dainik Jagran: दैनिक जागरण पर भड़के यूटूबर Dhruv Rathee, कहा झूटी खबर फैला रहे है।

Dhruv VS Dainik Jagran: सामाजिक, राजनीतिक और पर्यावरण के मुद्दों पर वीडियो बनाने वाले यूटूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) हमेशा किसी न किसी कारण सुर्ख़ियों में रहते है। लोकसभा चुनाव के दौरान PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर कई वीडियो बनाने के चलते काफी सुर्ख़ियों में है। और अभी भी ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) और Bigg Boss OTT Season 2 के विनर और यूट्यूब एलवीश यादव (Elvish Yadav) के बिच “X” पर पोस्ट द्वारा मतभेत होते रहते है। हाल ही में ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) ने “X” पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दैनिक जागरण पर आरोप लगाए है।

ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) ने वीडियो में कहा , दैनिक जागरण जैसे अख़बार भी मेरे बारे में झूटी कहानिया फ़ैलाने लगे है की मेरी चीन से फंडिंग आती है, और कहा मुझे बताओ अगर मेरी फंडिंग चीन से आती तो क्या में बायकाट चीन के वीडियो बनाता ? , आज तक मेने किसी चीनी कंपनी से स्पोंसरशिप नहीं ली है। साथ ही उन्होंने कहा की यह वही अख़बार है जिसे पहले भी उन्होंने अपने वीडियो में एक्सपोज़ किया है और इल्जाम लगाया की यह इतनी झूटी खबरे छापते है। साथ ही कई झूटी खबरों के साथ दैनिक जागरण को एक्सपोज़ किया है ।

ध्रुव ने दैनिक जागरण के कुछ पुराने ख़बरों की सचाई सामने लायी। ध्रुव ने कहा की , ऐसे ही दैनिक जागरण ने एक बार इंडियन आर्मी के बारे में भी झूटी खबर फैलाई थी, जिसे खुद भारतीय सेना ने दैनिक जागरण के फ्रंट पेज पर सर्जिकल स्ट्राइक के दावों को खारिज किया था। साथ ही ध्रुव ने बताया की , इन्होने किसानो के बारे में भी गलत खबर लिखी थी जिसमें उन्होंने कहा था की , ” किसानों के रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे ” इस खबर को लिखते हुए दैनिक जागरण ने साथ ही लिखा था की ,हालाँकि इस खबर की पुष्टि हो नहीं पाई है”। जिस पर ध्रुव का कहना था, अगर पुष्टि नहीं है तो खबर छापते ही क्यों है।

इसके बाद दैनिक जागरण को निशाने पर लेते हुए ध्रुव ने कहा, ऐसे तो में भी कह दू की , दैनिक जागरण का जो मालिक है वह आतंकवादी है, हालांकि इस खबर की पुष्टि हो नहीं पायी है। साथ उन पर लिखे गए झूटी खबर “भारत के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए चीन से फंडिंग की आशंका” पर कहा की , में भी कह देता हूँ की दैनिक जागरण की पाकिस्तानी आतंकवादी से फंडिंग की आशंका , हालांकि इस खबर की पुष्टि हो नहीं पायी है।

वीडियो के अंत में ध्रुव ने मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो (Saadat Hasan Manto) की कुछ पंक्तिया कही “कोठे की तवायफ और एक बिका हुआ पत्रकार दोनों एक ही श्रेणी में आते है। लेकिन इनमें तवायफ की इज्जत ज्यादा होती है”। साथ ही कहा की “ऐसे लोग अपने ज़मीर को बेच देते है ,अपने देश को बेच देते है। ये लोगों के मुद्दों की हत्या करते है और उनके साथ दगा करते है ।

 

 

 

Related posts

Mumbai Cricket Player Died: छक्का मारने के बाद, Heart Attack से हुई मौत।

Awaaz India TV

Rabindranath Tagore Birthday: भारतीय साहित्य के आध्यात्मिक प्रेरणास्त्रोत।

Awaaz India TV

Javed Akhtar Reply to Troll: Javed Akhtar ने ‘गद्दार का बेटा’ Troll को दिया करारा जवाब।

Awaaz India TV

बंगलादेश के बाद मालदीव में तख्तापलट की साज़िश हो रही है–मो.मुइज्जू

Awaaz India TV

Kota Rape Case : कोटा में लड़की का गैंगरेप, लड़की ने खुद को आग लगाकर किया सुसाइड

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : Amitabh Bachchan के डायलॉग से चुनाव में पंगाl

Awaaz India TV

Leave a Comment