Awaaz India TV
Entertainment Junction Neeti Rajneeti Top Headlines

Victims Of Casting Couch : Ravi Kishan कैसे बचे Casting Couch से! किस्सा उन्हीं की जुबानी

Victims Of Casting Couch : बालीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अक्सर कास्टिंग काउच की खबरें आती रहती हैं। इसका शिकार ना केवल फीमेल बल्कि मेल एक्टर्स भी होते हैं। ये बात अलग है कि इस लिस्ट में ज्यादातर नाम एक्ट्रेस का होता हैं। सांसद और जाने-माने अभिनेता रवि किशन भी करियर के शुरुआती दौर में इसका सामना कर चुके हैं। एक टीवी शो में रवि ने इस वाकए का जिक्र किया था। उस शो में रवि किशन से कास्टिंग काउच को लेकर सवाल किया गया तो इसके जवाब में भोजपुरी, हिंदी और साउथियन मूवी के स्टार का जवाब था कि ऐसा हुआ था और यह इंडस्ट्री में भी होता रहता है।

हालांकि, एक्टर ये भी बताते हैं कि वो इससे बचकर निकलने में कामयाब रहे थे। उस किस्से को याद कर रवि किशन ने बताया था कि वो महिला इंडस्ट्री की नामी महिला है। उसने एक्टर को एक बार रात में कॉफी पर आने के लिए कहा था। हालांकि, इस दौरान एक्टर ने किसी का भी नाम लेने से इनकार दिया था और कहा था कि आज वो इंडस्ट्री की नामी महिला बन चुकी हैं। रवि किशन ने बताया था कि महिला ने उन्हें रात में घर आने के लिए कहा था। कॉफी पीने आने के लिए कह रही थी पर उन्हें उसके इरादे नेक नहीं लगे‌। उन्होंने सोचा कि ये कुछ ऐसा है जिसे लोग पसंद करते हैं, लेकिन दिन के समय में। इसलिए वे दुविधा में पड़ गए और उन्होंने जाने से मना कर दिया।

बता दें कि रवि किशन ने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत 32 साल पहले की थी। उनकी पहली फिल्म ‘पीतांबर’ थी, जिसे साल 1992 में रिलीज किया गया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘हेरा फेरी’, ‘तेरे नाम’, ‘लक’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘बुलेट राजा’, ‘किक 2’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। इस बीच ढेरों साउथ फिल्मों में भी काम किया और अब ओटीटी पर भी एक्टिव हैं।

Related posts

फर्जी और छेड़छाड़ की गई तस्वीर पर उद्धव ठाकरे ने दर्ज की FIR, साथ ही बीजेपी पर लगाए आरोप।

Awaaz India TV

‘पकड़ के मारना चाहिए,’ मुकेश खन्ना अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स पर भड़के, मामला क्या है?

Awaaz India TV

Underwater Metro Kolkata Inauguration: देश ने रचा इतिहास, पहली बार पानी के नीचे दौड़ी मेट्रो, पीएम मोदी ने किया सफर

Awaaz India TV

Sanjay Raut ने राष्ट्रपति Droupadi Murmu के भाषण की आलोचना करते हुए कहा, ‘यह अब राष्ट्रपति का अभिभाषण नहीं है’

Awaaz India TV

Delhi School Bomb Threat : दिल्ली पुलिस को मिली एक और धमकी।  

Awaaz India TV

1200 करोड़ से बनी सांसद भवन में छत से पानी टपकने पर Akhilesh Yadav ने पुरानी संसद को किया याद।

Awaaz India TV

Leave a Comment