Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

राजस्थान, झारखंड और यूपी से अल-कायदा के संदिग्ध आतंकी पकड़े गये,भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Al Qaeda Terrorists Caught: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान, झारखंड और यूपी पुलिस के साथ मिलकर एक बड़े संयुक्त ऑपरेशन में अल-कायदा के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। इस मॉड्यूल का मुखिया रांची का डॉ. इश्तियाक था, जो देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में था।

पुलिस के मुताबिक, मॉड्यूल के कई संदिग्ध आतंकियों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई थी। राजस्थान के भिवाड़ी से छह व्यक्तियों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस को भिवाड़ी में आतंकी गतिविधि की जानकारी मिली थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे चौपानकी के इंडस्ट्रियल एरिया में दबिश दी गई। जहां सभी 6 संदिग्ध एक साथ रह रहे थे। लोकल पुलिस पहले से आरोपियों पर नजर रख रही थी। आरोपियों की पहचान का खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि, इनके तार झारखंड में पकड़े गए आरोपियों से जुड़े हो सकते हैं। झारखंड और उत्तर प्रदेश से कुल आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पूछताछ जारी है और कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है‌।

तलाशी के दौरान विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आतंकी संगठन अल-कायदा के इस मॉड्यूल को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और राजस्थान तथा झारखंड की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। ऑपरेशन में 15 ठिकानों पर रेड की गई है, जिसमें राजस्थान, रांची और अलीगढ़ मुख्य रूप से शामिल हैं।

Related posts

IND VS IRE T20 World Cup 2024 : Ireland को 8 विकेट से हराकर India की शानदार जीत।

Awaaz India TV

सांसद भवन में छत से टपकते पानी को लेकर Supriya Shrinate ने वीडियो पोस्ट कर PM Modi उड़ाया का मजाक

Awaaz India TV

PM Modi Meditation: 1 जून तक कन्याकुमारी में जारी रहेगी मोदी की ध्यान साधना।

Awaaz India TV

Uttar Pradesh : वकीलों के चेम्बर में लगी भीषण आग।

Awaaz India TV

PM नरेंद्र मोदी ने बदली प्रोफाइल पिक्चर और सभी भारतवासियों से “हर घर तिरंगा” अभियान में भाग लेने की अपील की।

Awaaz India TV

Nashik Income Tax Raid : वो नोटों से भरे सोफे पर बैठता था!

Awaaz India TV

Leave a Comment