Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Chandigarh Toy Train Accident: टॉय ट्रेन पलटने से 11 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत।

Chandigarh Toy Train Accident: चंडीगढ़ में स्तित एलांते मॉल से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एलांते मॉल में एक टॉय ट्रेन पलट गयी। टॉय ट्रेन पलटने से एक 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के बिच ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है है और साथ ही टॉय ट्रेन को भी जब्त कर ली है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी रामगोपाल ने कहा, “नवांशहर के एक दंपति थे, वे चंडीगढ़ के एलेट मॉल में आए थे। वे अपने बच्चे को टॉय ट्रेन में ले गए और हादसा हो गया, वे बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां बच्चे की मौत हो गई। एक बहुत ही दुखद घटना घटी। इस मामले में, “चंडीगढ़ पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अभी जारी है। FIR धारा 304 ए के तहत दर्ज की गई थी”।

हादसे को लेकर मृतक बच्चे के पिता ने टॉय ट्रेन चालक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। टॉय ट्रेन में कोई सीट बेल्ट नहीं थी और न ही पकड़ने के लिए कुछ प्रबंध किया गया था। बताया जा रहा है कि टॉय ट्रेन का अचानक से संतुलन बिगड़ गया था, जिससे उसका पीछे वाली डिब्बा पलट गया।

 

Related posts

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने खारिज किया उनका ड्रग्स का मुकदमा

Awaaz India TV

प्रयागराज में कंप्टीशन एग्जाम की तैयारी कर रही छात्रा की कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर हुई मौत

Awaaz India TV

नामी IT कंपनी Infosys पर 32 हजार करोड़ की Tax चोरी का आरोप

Awaaz India TV

सतबरी छतरपुर एरिया में 1100 पेड़ों की कटाई पर मंत्री Saurabh Bhardwaj का बड़ा बयान, फार्महाउस और उनके मालिकों को करोड़ों….

Awaaz India TV

12 साल की बच्ची के साथ कई बलात्कार किया, सपा नेता गिरफ्तार

Awaaz India TV

Unexpected Bond : गाय और तेंदुए की अनोखी दोस्ती

Awaaz India TV

Leave a Comment