Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Archana Makwana FIR: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Archana Makwana पर दर्ज हुआ FIR, स्वर्ण मंदिर परिसर में योग कर शेयर की थी तस्वीरें।

Archana Makwana FIR: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना (Archana Makwana) स्वर्ण मंदिर परिसर में योग अभ्यास करने से बड़ी मुसीबत में फस गयी है। धार्मिक भावना को भड़काने के आरोप में अर्चना के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। योग दिवस के अवसर पर अर्चना मकवाना (Archana Makwana) ने स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के सरोवर के पास योग किया और इसके फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किये थे जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Makwana (@archana.makwana)


ABP न्यूज़ के मुताबिक, अर्चना मकवाना (Archana Makwana) के खिलाफ IPC की धारा  295-A के तहत केस दर्ज किया गया है।  बता दें कि SGPC ने योग करने पर आपत्ति जताई थी। परिक्रमा में उस दिन ड्यूटी पर तैनात तीन सेवादारों को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है। कमेटी का कहना है कि लोग यहां श्रद्धा से नतमस्तक करने आते हैं जबकि एक युवती यहां योग कर रही थी। जिससे संगत की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Makwana (@archana.makwana)

विवाद बढ़ता देख पेशे से फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना (Archana Makwana) ने वीडियो जारी कर माफी मांगी। जारी किये वीडियो में अर्चना ने कहा, “19 जून को अवार्ड लेने के लिए दिल्ली आई थी। मैंने सोचा कि अमृतसर जाकर मत्था टेक लेती हूं। उस दिन योग दिवस था,  मैंने अपना फेवरेट आसन शीर्षासन किया था। उनको थैंक्यू बोलने के लिए किया था, किसी की भावना को आहत करने के लिए नहीं किया था। मुझे बुरा लग रहा है, मुझे माफ कर दीजिए। मुझे गलत समझा गया मुझे मारने की धमकी दी जा रही है। कोई भी धर्म ये नहीं सिखाता कि किसी को अपमानित करो, उनकी गलती को तो माफ कर देना चाहिए। मुझे रूल्स नहीं पता थे”।

Related posts

Cyber Fraud : नालासोपारा की 13 वर्षीय लड़की की सूझबूझ, Cyber ठग को दिया चकमा

Awaaz India TV

सांसदों-विधायकों को अभियोजन से छूट देने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट 4 मार्च को सुनाएगा फैसला

Awaaz India TV

30 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे महाराष्ट्र का दौरा साथ ही करेंगे विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन।

Awaaz India TV

Salman Khan Attack : Salman पर हमले की एक और साज़िश, नवी मुंबई में 4 गिरफ्तार!

Awaaz India TV

Lok Sabha Elections 2024: Raebareli के मंच से Sonia Gandhi ने किया वादा , कहा Rahul निराश नहीं करेगा।

Awaaz India TV

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से जया बच्चन की तीखी नोंकझोंक, विपक्ष ने किया हंगामा

Awaaz India TV

Leave a Comment