Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

हाथरस भगदड़ मामले में Rahul Gandhi ने CM Adityanath Yogi को लेटर लिख की बड़ी मांग।

Rahul Gandhi Letter to CM Yogi: हाथरस में हुई भगदड़ दुर्घटना में करीब 120 मासूम लोगों ने अपनी जान गवाई। वही 5 जुलाई को कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाथरस की घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अब राहुल गांधी ने हाथरस हादसे को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने सीएम से पत्र के जरिये मांग की के, मुआवजे की राशि बढ़ाकर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द दी जाये। साथ ही राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार की समस्याएं बताईं।

 


राहुल गांधी ने पत्र में लिखा, “हाथरस हादसा इतना दुखद है कि परिजनों से मिलते समय मेरे पास सांत्वना के शब्द भी काम पद गए। अनेक परिवारों ने इस हादसे में अपना जो कुछ भी खोया है, उसकी पूर्ति तो किसी भी प्रकार से संभव नहीं है परन्तु प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करके उनका दुःख काम करने का प्रयास कर सकते है”।

राहुल गांधी ने सीएम योगी से मांग की, “मुआवजे की राशि बढ़ाकर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द दी जाए। साथ ही साथ घायलों का समुचित इलाज कराया जाए और उन्हें भी उचित मुआवजा दिया जाए”। इस मामले में उचित एंव पारदर्शी जांच करें, साथ ही दोषी व्यक्तियों को कठोर सजा दी जाए।

पत्र की समाप्ति  करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, “इस मामले में आपके हर संभव सहयोग के लिए कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एंव में स्वयं उपलब्ध हूँ । उम्मीद है इस पुरे मामले की गंभीरता देखते हुए, आप सहायता के संदर्भ में किए जाने वाले कार्यों को विशेष प्राथमिकता प्रदान करेंगे “।

Related posts

Lok Sabha Election 2024 Result: मेरा नहीं किसी और का बोरिया-बिस्तर बंधेगा मंडी से–Kangna Ranaut

Awaaz India TV

पति ने मांग पानी तो पत्नी ने ईंट से कुचल दिया सिर, पति की निर्मम हत्या।

Awaaz India TV

Arvind Kejriwal की पत्नी Sunita Kejriwal ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले लॉन्च कीं 5 गारंटी।

Awaaz India TV

Delhi DTC Bus Accident : ओवर स्पीड के चलते आपस में भिड़ी दो DTC बस।

Awaaz India TV

Supreme Court के आरक्षण वाले निर्णय का विरोध, SC-ST संगठनों की ओर से 21अगस्त को भारत बंद का आह्वान

Awaaz India TV

Jaya Bachchan दोबारा भड़कीं, जब उन्हें पुकारा गया ‘Jaya Amitabh Bachchan’ नाम से

Awaaz India TV

Leave a Comment