Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Maharashtra: राहुल गांधी पर भड़के अशोक चव्हाण, बोले – मैं सोनिया गांधी से मिला भी नहीं

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने कहा कि वह कांग्रेस छोड़ने से पहले पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से नहीं मिले थे और इस बाबत राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की टिप्पणी को उन्होंने ‘बेबुनियाद’ बताकर खारिज कर दिया।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election)से पहले मुंबई (Mumbai) में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया था कि महाराष्ट्र (Maharashtra) के एक नेता ने उनकी मां सोनिया गांधी के सामने रोते हुए कहा था कि उन्हें शर्म आती है कि वह “इस ताकत से और नहीं लड़ सकते और वह जेल नहीं जाना चाहते। ”

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चव्हाण ने एक वीडियो संदेश में कहा कि राहुल गांधी ने रविवार को एक रैली में बयान दिया और किसी का नाम नहीं लिया है।महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “ अगर वह मेरे बारे में ऐसा कह रहे हैं तो यह अतार्किक और बेबुनियाद है। सच तो यह है कि कांग्रेस से इस्तीफा देने तक मैं पार्टी मुख्यालय में काम कर रहा था।”

उन्होंने कहा, “ मैंने विधायक पद से इस्तीफा दिया और कुछ देर बाद पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। तब तक किसी को नहीं पता था कि मैंने इस्तीफा दे दिया है।”

चव्हाण ने कहा, “मैं सोनिया गांधी से कभी नहीं मिला। यह कहना बेबुनियाद है कि मैंने सोनिया गांधी से मुलाकात की और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। यह चुनाव के दृष्टिकोण से दिया गया एक राजनीतिक बयान है।’

कांग्रेस छोड़ने के बाद चव्हाण भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में उन्हें महाराष्ट्र से टिकट दिया था। बाद में वह राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Related posts

Viral हो रही पुरानी वीडियो पर DRM ने दिया जवाब कहा, पुराने वीडियो फैलाकर दहशत पैदा न करें।

Awaaz India TV

हर्निया की सर्जरी कराने गये शख्स के पेट में मिले गर्भाशय और ओवरी, डॉक्टर रह गए हक्के-बक्के!

Awaaz India TV

पीएम नरेन्द्र मोदी से ज्यादा फालोवर्स श्रद्धा कपूर के, आखिर किस जगह…?

Awaaz India TV

देश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और क्रूरता को देख प्रियंका गाँधी ने पूछे सवाल…

Awaaz India TV

कौन हैं Sana Maqbool? ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विजेता

Awaaz India TV

Pune Death Incident : 11 वर्षीय बच्चे की cricket खेलते समय हुई मौत।  

Awaaz India TV

Leave a Comment