Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

दाढ़ी कटवाओ नहीं तो भागो क्लास से’, UP में प्रिंसिपल ने धमकाया मुस्लिम छात्र को

Religious Discrimination in UP: यूपी के एक बरेली से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। वहां के एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने एक मुस्लिम छात्र को दाढ़ी न कटवाने पर नाम काटने की धमकी दी है। छात्र फरमान अली के भाई जीशान ने इस मामले में जिलाधिकारी बरेली के ऑफिस में शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है, जिसमें छात्र के भाई ने आरोप लगाया कि कक्षा नौ के छात्र का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है और क्लास से नाम काटने की धमकी दी जा रही है। यह भी कहा गया कि कक्षा में फेल कर दिया जायेगा।

बता दें कि बरेली के देहात क्षेत्र के आजाद नौरंग इंटर कॉलेज सेंथल के प्रिंसिपल राम अचल खरवार का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे कक्षा 9 के छात्र के लिए इस बात से स्कूल न आने की बात कह रहे हैं। प्रिंसिपल का कहना है यह मदरसा नहीं है इंटर कॉलेज है‌‌ और शासन का आदेश है चाहे किसी भी संप्रदाय का बच्चा हो दाढ़ी रख कर स्कूल में नहीं आएगा।

यह कहकर प्रिंसिपल ने कक्षा 9 के बच्चे को प्रताड़ित कर स्कूल से निकाल दिया। अगले दिन जब छात्र अपने परिवार के सदस्य को लेकर स्कूल पहुंचा तो उन्होंने कहा यह शासन का आदेश है। इसका पालन करना पड़ेगा। जब गार्जियन द्वारा शासन का आदेश देखने की बात कही गई तो प्रिंसिपल कहने लगे कि हमें कानून का पाठ मत पढ़ाओ। बहरहाल इस संबंध में छात्र के भाई जीशान की ओर से जिला अधिकारी को लिखित शिकायत की गई है। अब देखिए, मामला आगे क्या मोड़ लेता है।

Related posts

Lok Sabha Election 2024 Result: Varanasi से बढ़त की तरफ PM Modi, कांग्रेस के Ajay Rai 49 हजार वोट से पीछे।

Awaaz India TV

देश में दिखा रमजान का चांद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी देशवासियों को बधाई, मंगलवार को पहला रोजा

Awaaz India TV

Modi जी कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि जैसे मौक़े पर भी ओछी राजनीति कर रहें हैं-Mallikarjun Kharge

Awaaz India TV

कांवड़ यात्रा के आदेश के मुद्दों पर राज्यसभा सांसद Kapil Sibal ने दी प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

युवक को फंसाने के लिए Police ने खुद रखी कार में पिस्तौल, UP Police की अजब करतूत!

Awaaz India TV

Nepal के काठमांडू में टेकऑफ के दौरान Surya Airlines का विमान हुआ Crash

Awaaz India TV

Leave a Comment