Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Shinde और BJP पर भड़के Uddhav Thackeray कहा, मिंधे-भाजपा सरकार को आम लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

Uddhav Thackeray Tweet: बीजेपी और शिंदे सरकार पर मुंबई के केईएम अस्पताल की भयावह स्थिति देख उद्धव ठाकरे भड़क उठे।  उद्धव ठाकरे ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो के साथ ट्वीट शेयर किया है। उद्धव ठाकरे का कहना है की मिंधे-भाजपा सरकार को आम लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। उद्धव ठाकरे ने अपने ट्वीट पर बीजेपी और शिंदे पर निशाना साधते हुए लिखा,

“मुंबई नगर निगम पर कब्जा करने की कोशिश कर रही इस मिंधे-भाजपा सरकार को आम लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। मुंबई के केईएम अस्पताल की भयावह स्थिति के लिए यह सरकार जिम्मेदार है। जनता की आवाज उठाने वाले कोई प्रतिनिधि नहीं होने के कारण प्रशासन मनमानी कर मुंबईकरों की परेशानियां बढ़ा रहे हैं।”

उद्धव ठाकरे ने शेयर किये वीडियो में देखा जा सकता है की, एक युवक KEM अस्पताल में चलते हुए वीडियो बना रहा है। वीडियो में युवक ने मुंबई के केईएम अस्पताल की भयावह स्थिति दिखाई। साथ ही युवक कह रहा है, “में अभी केम अस्पताल में हूं, इस अस्पताल की हालत बहुत खराब है। इंसानों को ऐसी जगहों पर रखा जाता है जहां जानवर भी ना राहे। खिलाड़ियों पर 10 करोड़ खर्च करने के बजाय, उतना ही अस्पतालों पर खर्च किया होता। आप का शासन केहता है, हमने ये किया, हमने वो किया, लेकिन अब सरकारी अस्पताल की हालत देखकर डर लगने लगा है। आईसीयू में बेड नहीं हैं, लोगों के बैठने के लिए जगह नहीं है”।


वही विडिओ में देखा जा सकता है की, बारिश के कारण हॉस्पिटल में पानी भरा हुआ है। लोगो को खड़े होने के लिए जगह नहीं है। अस्पताल में बीएड नहीं है, मरीजों के बेड बहार हॉल में खड़े किये है। लोग जमीं पर लेते हुए है। ICU में सारे बेड फुल है। वाकई अस्पताल की भयावह स्थिति देखकर डर लग जाएगा।

Related posts

Shikhar Bank Scam :”ये सरासर झूठ है, मैंने शिखर बैंक क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती नहीं दी” Anna Hazare नाराज

Awaaz India TV

Nick Jonas ने अपनी 6th Proposal Anniversary पर Priyanka Chopra की अनदेखी तस्वीर साझा की।

Awaaz India TV

लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव मेटीरियल लीक, दो वर्कर्स के बेहोश होने की खबर

Awaaz India TV

14 महीने से अपहरण 2 वर्षीय बच्चे ने अपहरणकर्ता को छोड़ने से कर दिया मना, अलग होने पर आरोपी के निकले आंसू।

Awaaz India TV

1200 करोड़ से बनी सांसद भवन में छत से पानी टपकने पर Akhilesh Yadav ने पुरानी संसद को किया याद।

Awaaz India TV

हाथरस कांड के बाद Bageshwar Dham के Dhirendra Shastri ने वीडियो मैसेज द्वारा लोगो को किया आगाह।

Awaaz India TV

Leave a Comment