Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Manipur दौर का वीडियो शेयर करते है Rahul Gandhi ने PM Modi से राज्य के दौरा करने का आग्रह किया।

Rahul Gandhi on Manipur Violence: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मणिपुर में राहत शिविरों के अपने दौरे का एक वीडियो अपने “X” अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जातीय हिंसा प्रभावित राज्य का दौरा करने का आग्रह किया।पांच मिनट लंबे वीडियो में कांग्रेस सांसद ने बताया कि मणिपुर अभी भी संकट में है। राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,

“मणिपुर में हिंसा शुरू होने के बाद, मैं तीसरी बार यहां आ चुका हूं, मगर अफसोस स्थिति में कोई सुधार नहीं है – आज भी प्रदेश दो टुकड़ों में बंटा हुआ है।घर जल रहे हैं, मासूम ज़िंदगियां खतरे में हैं और हज़ारों परिवार relief camp में जीवन काटने पर मजबूर हैं।प्रधानमंत्री को मणिपुर खुद आ कर प्रदेशवासियों की तकलीफ़ सुनते हुए शांति की अपील करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी और INDIA मणिपुर में शांति की ज़रूरत को संसद में पूरी शक्ति के साथ उठाकर, सरकार पर इस त्रासदी को खत्म करने का दबाव बनाएंगे”।

 


पोस्ट किए गए वीडियो में, राहुल गांधी कई लोगों को सांत्वना दे रहे हैं जो राज्य में जातीय झड़पों के बारे में अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।मणिपुर के जिरीबाम राहत शिविर की एक महिला वीडियो में कहती है कि उसकी दादी अभी भी संघर्ष वाली जगह पर फंसी हुई है और उन्हें उसके ठिकाने के बारे में नहीं पता है। उन्होंने कहा, ”अगर हम उनसे संपर्क भी करें तो न तो वह यहां आ सकती हैं, न ही हम वहां जा सकते हैं”।

Related posts

न नदी, न पहाड़, बीच खेत में Bridge बनाया! Bihar सरकार का अजीबोगरीब कारनामा

Awaaz India TV

उत्तर प्रदेश में एक और रेल हादसा, साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे।

Awaaz India TV

IMD की चेतावनी, Mumbai और Thane में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना

Awaaz India TV

Haryana Bus Accident : वैष्णो देवी जाने वाली बस का Accident , 7 की मौत।

Awaaz India TV

जन्माष्टमी के अवसर पर जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर ‘आरती’ करने पहुंचे गोपाल चाहर पुलिस के हिरासत में।

Awaaz India TV

Negative Impact of Films :  MP के सीरियल किलर को आजीवन कारावास।

Awaaz India TV

Leave a Comment