Awaaz India TV
Entertainment Junction Health is Wealth Top Headlines

Contact lenses ने की एक्ट्रेस Jasmine की आंखें खराब! जानिए Contact lenses से संबंधित सावधानियां

Eye Irritation Remedies: ‘टशन ए इश्क’, ”फियर फैक्टर,’ ‘खतरों के खिलाड़ी’ आदि टीवी शो में जलवे दिखा चुकी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को आंखों में दिक्कत हो गई है। एक्ट्रेस ने बताया कि पिछले दिनों लेंस लगाते ही मेरी आंखें खराब हो गईं, दुखने लगीं, जलने लगीं और कुछ देर बाद ही मुझे दिखना बंद हो गया। जैस्मिन ने बताया कि हाल ही में वो एक इवेंट के लिए दिल्ली में थीं। इस दौरान जब वो तैयार हो रही थीं तो उन्होंने लेंस लगाया। लेंस लगाते ही उनके आंखों का बुरा हाल हो गया।

आंखें बुरी तरह जलने लगीं। वे तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहती थीं लेकिन काम की वजह से उस वक्त जा नहीं पाईं। जैस्मिन ने कहा कि ‘ मैंने पूरे इवेंट में सनग्लास लगा रखे थे, मेरी टीम मुझे इवेंट में हेल्प कर रही थी क्योंकि एक वक्त के बाद मैं तो कुछ कुछ देख ही नहीं पा रही थी।’ इस घटना के बाद उसी रात एक्ट्रेस को आई स्पेशलिस्ट के पास जाना पड़ा। वहां डॉक्टर ने बताया कि उनकी आंखों का कॉर्निया डैमेज हो चुका है। इसके बाद एक्ट्रेस की आंखों पर बैंडेज लगाया गया। इसके बाद एक्ट्रेस मुंबई लौट आईं और आगे का इलाज करवा रही हैं।

कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से हो सकती हैं ये परेशानियां
कॉन्टैक्ट लेंस की वजह से आंखों में सूजन, इंफेक्शन, एलर्जी की समस्या हो सकती है। आंखें ड्राई होने लगती हैं। कॉर्निया के आकार में बदलाव आता जिसे कॉर्नियल एडिमा कहते हैं।
क्या क्या सावधानियां बरतें?
*कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल कुछ ही समय तक करें।
*लेंस की हाइजीन का बेहतरीन ख्याल रखें।
*वक्त वक्त पर आई एक्सपर्ट से रूटीन चेकअप कराएं।
*आंखों के लिए लेंस की बजाय सुरक्षित विकल्प का चुनाव करें जैसे- लेज़र ट्रटमेंट।
लेंस लगाते समय किन किन बातों का रखें ध्यान?
*लेंस की हाइजीन मेंटेन करें।
*लेंस को कभी भी पानी से न धोएं।
*लेंस लगाकार कभी न सोएं।
*कॉन्टैक्ट लेंस इस्तेमाल करने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं।
लेंस का इस्तेमाल तयशुदा वक्त तक ही करें। मन लो अगर किसी लेंस को लगाने की निर्धारित सीमा सिर्फ 24 घंटे तक है तो आप उसे दुबारा इस्तेमाल नहीं करें।
*लेंस केस और लेंस सॉल्यूशन को भी इस्तेमाल के 3 महीने के भीतर फेंक देना चाहिए।
*लेंस सॉल्यूशन को ठंडी, सूखी जगह पर रखना चाहिए।
*डेली डिस्पोज़ेबल को छोड़कर सभी लेंसों को कॉन्टैक्ट लेंस सॉल्यूशन में स्टोर करना चाहिए।
लेंस लगाने के बाद हों ये परेशानियां हों तो क्या करें
अगर लेंस लगाने के बाद आंखों में जलन हो, आंखों से लगातार पानी आए, तेज रोशनी में दर्द हो, आंखें लाल हो जाएं तो तुरंत कॉन्टैक्ट लेंस निकाल दें। खुद से दवा न लें। अपनी आंखों को न रगड़ें और न ही सीधे पानी से आंखों को छींटे मारें। तेज रोशनी में धूप का चश्मा पहनें। साथ ही फ़ौरन अपने नजदीकी नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिलें।

Related posts

Virat Kohli की 10वीं क्लास की Marksheet वायरल, मैथ्स में था हाथ तंग!

Awaaz India TV

“Munjya” Teaser : डर भी जिससे दर जाए , आरहा है Munjya।

Awaaz India TV

Seema Haider assaulted ?, क्या ख़तम हो गया सचिन का प्यार ?

Awaaz India TV

Chamkila Teaser: दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म का टीजर हुआ रिलीज, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी फिल्म

Awaaz India TV

खुशखबरी… नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया होली का तोहफा, महंगाई-भत्ते में 4% वृद्धि का ऐलान

Awaaz India TV

यूपी की बस नेपाल में नदी में डूबी, 40 यात्रियों में से 14 की मौत की खबर, कई लापता

Awaaz India TV

Leave a Comment