Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने पेश किये Budget से खुश नहीं BSP चीफ Mayawati।

Mayawati on Union Budget 2024: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहला बजट मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया गया।  हालांकि उनके पेश किये गए इस बजट से विपक्ष दल के नेता खुश नजर नहीं आ रहे हैं। वही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस इस बजट पर बसपा चीफ मायावती ने अपनी टिपणी देते हुए कुछ सवाल खड़े किये है।

बसपा चीफ मायावती ने केंद्रीय बजट 2024 पर सवाल उठाते हुए अपने X अकाउंट पर कुछ पोस्ट शेयर किये है। उन्होंने अपने पहले पोस्ट में लिखा, “संसद में आज पेश केन्द्रीय बजट अपने पुराने ढर्रे पर कुछ मुट्ठी भर अमीर व धन्नासेठों को छोड़कर देश के गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं, मेहनतकशों, वंचितों व उपेक्षित बहुजनों के त्रस्त जीवन से मुक्ति हेतु ’अच्छे दिन’ की उम्मीदों वाला कम बल्कि उन्हें मायूस करने वाला ज्यादा।”


मायावती ने दूसरे पोस्ट में लिखा, “देश में छाई जबरदस्त गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, पिछड़ापन तथा यहाँ के 125 करोड़ से अधिक कमजोर तबकों के उत्थान व उनके लिए जरूरी बुनियादी सुविधाओं के प्रति इस नई सरकार में भी अपेक्षित सुधारवादी नीति व नीयत का अभाव। बजट में ऐसे प्रावधानों से क्या लोगों का जीवन खुश व खुशहाल हो पाएगा?”

अपने आखिरी पोस्ट में मायावती ने लिखा, “देश का विकास व लोगों का उत्थान आँकड़ों के भूल भुलैया वाला न हो, बल्कि लोगों को त्रस्त जीवन से मुक्ति के लिए रोजगार के अवसर, जेब में खर्च के लिए पैसे/ आमदनी जैसी बुनियादी तरक्की सभी को मिलकर महसूस भी हो। रेलवे का विकास भी अति-जरूरी। सरकार बीएसपी सरकार की तरह हर हाथ को काम दे।”

Related posts

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ़ैसला, प्रत्येक नागरिक को सरकार के किसी भी फैसले की आलोचना करने का अधिकार है

Awaaz India TV

Rajat Dalal Arrested :छात्र के अपहरण और क्रूरतापूर्ण व्यवहार के कारन इंटरनेट डॉन Rajat Dalal गिरफ्तार ।

Awaaz India TV

न नदी, न पहाड़, बीच खेत में Bridge बनाया! Bihar सरकार का अजीबोगरीब कारनामा

Awaaz India TV

Amit Shah ने की सभी भारतवासियों से “हर घर तिरंगा” अभियान में भाग लेने की अपील

Awaaz India TV

ऑनड्यूटी, यूनिफॉर्म में मॉडलिंग कर रही थी लेडी कॉन्स्टेबल, एस पी ने किया सस्पेंड

Awaaz India TV

“Kalki” ने बॉलीवुड में जान फूंकी ; फिल्म इंडस्ट्री की टोटल कमाई 5 हज़ार करोड़!

Awaaz India TV

Leave a Comment