Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Maharashtra के Sindhudurg जंगल में जंजीरों से बंधी मिली American महिला, पूर्व पति के खिलाफ Attempt to Murder का मामला दर्ज ।

American woman found chained in Sindhudurg: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में एक पति ने अपनी विदेशी पत्नी को मारने के लिए खतरनाक प्लान बनाया। पति ने पहले अपनी विदेशी पत्नी को 40 दिनो तक भूखा रखा और फिर बाद में पत्नी को घने जंगल में एक पेड़ से जंजीर में बांध दिया। इस कृत्य के पीछे उसकी सोच थी के वो भाग ना सके और जानवरों का शिकार बन जाए।

पुलिस ने उसके पूर्व पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने 30 जुलाई को बताया की, महिला द्वारा एक अस्पताल में लिखे गए नोट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। नोट के अनुसार, महिला ने दावा किया है कि उसके पूर्व पति ने उसे मुंबई से लगभग 450 किलोमीटर दूर तटीय सिंधुदुर्ग जिले के सोनुरली गांव के जंगल में लोहे की जंजीर से बांध दिया और वहां से छोड़ दिया।

यह महिला 27 जुलाई की शाम को एक चरवाहे को मिली जब उसने उसकी चीखें सुनीं। उसने उसे जंजीरों से बंधा हुआ और परेशानी में देखकर पुलिस को सतर्क कर दिया। पुलिस को उसका तमिलनाडु के पते वाला आधार कार्ड और उसके संयुक्त राज्य अमेरिका के पासपोर्ट की एक फोटोकॉपी मिली। उसकी पहचान ललिता कायी के रूप में की गई है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार उसका वीजा समाप्त हो गया है और वह पिछले 10 वर्षों से भारत में है।

Related posts

Madhya Pradesh: महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में लगी आग, पांच पुजारी सहित 13 लोग झुलसे 

Awaaz India TV

बलात्कार की घटनाओं पर कड़े केंद्रीय कानून की आवश्यकता के पत्र पर जवाब न मिलने पर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा एक और खत।

Awaaz India TV

Inter Caste Love :पुलिस के पास बुर्का पहन, मदद मांगने पहुंची हिंदू लड़की, लव-मैरिज से जान का ख़तरा बताया

Awaaz India TV

Lok Sabha Elections 2024: नितिन पटेल ने गुजरात की मेहसाणा लोकसभा सीट से दावेदारी ली वापस, आसनसोल से उम्मीदवार घोषित भोजपुरी स्टार पवन सिंह का चुनाव लड़ने के इंकार

Awaaz India TV

Bangladesh के PM के भाग जाने के बाद देश के बदलते हालत को देख Mayawati ने दी प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

मेरे पिता का कहना है कि भूखे मर जाना, पर बेईमानी मत करना’–जॉन अब्राहम

Awaaz India TV

Leave a Comment