Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

छापे की कार्रवाई, मशहूर शिक्षाविद् Khan सर की Coaching Class पर लगा ताला

Khan Sir Coaching Locked:पिछले दिनों दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान की लाइब्रेरी में तीन छात्रों की मौत के बाद अब प्रशासन अवैध तरीके से चल रहे कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई कर रहा है। दिल्ली में दृष्टि आईएएस कोचिंग समेत कई कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार राजधानी के मुखर्जी नगर स्थित दृष्टि समेत कई कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट में क्लास चलाने की खबर प्राप्त हुई थी, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई।

इसी कड़ी में बिहार के पटना में कोचिंग संस्थानों पर एसडीओ टीम द्वारा छापे की कार्रवाई के बाद एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर मशहूर बिहार के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद खान सर के कोचिंग इंस्टिट्यूट में भी ताला लग गया है‌। बता दें कि भिखना पहाड़ी में खान सर के कोचिंग कैंपस में डीएम की बनाई गई स्पेशल टीम पहुंची थी जहां कुछ ज़रूरी दस्तावेज न पाए जाने पर कोचिंग क्लास को बंद कर दिया गया।

ख़बर के मुताबिक पटना में एसडीओ की टीम मंगलवार को मछुआ टोली खजांची रोड स्थित कई कोचिंग संस्थाओं पर छापेमारी करने के लिए पहुंची थी। यह इलाका कोचिंग का हब माना जाता है‌। इस छापेमारी की कार्रवाई में एसडीओ की टीम को क्या हाथ लगा है, इसका पूरा खुलासा अभी नहीं हुआ है।

Related posts

Dibrugarh Express हादसे के बाद Congress ने निकाली Modi सरकार में हुए बड़े रेल हादसों की List।

Awaaz India TV

Dharavi में हिंदू कार्यकर्ता Arvind Vaishya की हत्या के बाद शव यात्रा में पथराव को पुलिस ने किया काबू।

Awaaz India TV

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर की इमेल आईडी हैक, मचा हड़कंप

Awaaz India TV

1 May महाराष्ट्र दिवस: एक समृद्ध और गर्वशील पर्व।

Awaaz India TV

“भारतीयों से भी बदतर हैं अमेरिकी…” Kamala Harris को कॉल गर्ल कहने वालों पर भड़कीं Kangana Ranaut

Awaaz India TV

Team India से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री Modi ने शेयर की तस्वीरें।

Awaaz India TV

Leave a Comment