Awaaz India TV
Desh Ki Baat sports Top Headlines

 महाराष्ट्र कोल्हापुर के Swapnil Kusale ने Paris Olympics में हासिल किया Bronze Medal।

Paris Olympics 2024: महाराष्ट्र के लड़के ने जीत ली दुनिया ऐसा बोला जाए तो कम नहीं होगा। महाराष्ट्र के स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक 2024 में  50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन वर्ग निशानेबाजी में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है।

बता दे की, स्वप्नील ने इस प्रतियोगिता में कुल 451.4 अंक हासिल किये। चीन के लियू युकुन (liu yukun) ने स्वर्ण पदक जीता। उनका स्कोर 463.6 रहा।  यूक्रेन के कुलिस सेरही ने रजत पदक जीता। पेरिस ओलंपिक 2024 में यह भारत का तीसरा कांस्य पदक है।  स्वप्नील कुसाले महाराष्ट्र के कोल्हापुर के कंबलवाड़ी गांव के रहने वाले हैं। और 2012 से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब 12 साल के लंबे इंतजार के बाद स्वप्निल कुसाले ने ओलंपिक में डेब्यू किया है।

स्वप्निल कुसाले का जन्म 6 अगस्त 1995 को पुणे में हुआ। पेरिस 2024 में ओलंपिक में पदार्पण किया। उन्होंने इजिप्ट के काइरो में 2022 विश्व चैम्पियनशिप में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल करके अपना कोटा स्थान अर्जित किया।2023 में आयोजित हांग्जो 2022 एशियाई खेलों में, कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। कुसाले ने बाकू, अजरबैजान में 2023 विश्व कप में तीन बार पदक विजेता थे, उन्होंने एक स्वर्ण और दो रजत पदक अर्जित किए।

Related posts

Arvind Kejriwal की CBI रिमांड पर CM Bhagwant Mann ने कहा,  BJP के इशारे पर CBI का खुला दुरुपयोग है।

Awaaz India TV

Maharashtra Budget 2024-25: वित्त मंत्री अजित पवार ने पेश किया अंतरिम बजट, किसानों के लिए किए ये बड़े ऐलान

Awaaz India TV

Arvind Kejriwal के अंतरिम जमानत पर Bansuri Swaraj ने कहा, AAP एक बार फिर जनता और मीडिया को गुमराह कर रही है।

Awaaz India TV

बीच सड़क पर टहलता दिखा मगरमच्छ, वीडियो हुआ वायरल।

Awaaz India TV

National Panchayati Raj Day : गाँव के विकास की ऊंचाइयों को समर्पित

Awaaz India TV

फाइटर एयरक्राफ्ट से गिरी बम जैसी चीज, तेज धमाके के बाद एयरफोर्स ने दिए जांच के आदेश

Awaaz India TV

Leave a Comment