Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

12 साल की बच्ची के साथ कई बलात्कार किया, सपा नेता गिरफ्तार

SP Leader Arrested: अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की 12 साल की किशोरी का पहले बलात्कार के दौरान वीडियो बनाया गया और उसको दिखाकर लगातार यह सिलसिला चलता रहा।  वह भी एक नहीं बल्कि दो दो लोग उसके साथ यह खेल खेलते रहे। अब मामला खुला तो किशोरी 2 माह की गर्भवती है ,और स्थानीय लोग लामबंद हुए, आक्रोशित हुए तो पुलिस भी अब हरकत में है और दोनों नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हो गई है, जिसमें से एक समाजवादी पार्टी का भदरसा नगर अध्यक्ष भी है। यूपी के सीएम योगी ने इस मामले को आज विधानसभा में उठाकर समाजवादी पार्टी को जमकर घेरा।

यह पूरा मामला थाना पूराकलंदर के भदरसा क्षेत्र का है। अति पिछड़े वर्ग से आने वाली 12 वर्षीय पीड़ित किशोरी चार बहनों में सबसे छोटी है‌ पिता की मौत दो वर्ष पहले ही हो चुकी है‌ घर का गुजारा उसकी मां, बहनों और खुद उस किशोरी के द्वारा मजदूरी करके चलता है। ढाई माह पूर्व जब वह किसी के खेत पर मजदूरी करके  लौट रही थी तो बेकरी मालिक मोईद खान ने उसे अपनी बेकरी में बुलाया और उसके साथ रेप किया। जब मोईद खान बलात्कार कर रहा था तो उसकी वहां मौजूद राजू उसका वीडियो बना रहा था और उसके बाद राजू ने भी बलात्कार किया और वीडियो दिखाते हुए किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी‌। इसके बाद तो या सिलसिला आम हो गया और लगातार पीड़ित किशोरी के साथ यह दोनों लोग खेल-खेलते रहे.

आरोपियों में से मोईद खान मदरसा में समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष है इसलिए लड़की उसके रसूख से डर गई और यह मामला कब खुला जब किशोरी के पेट में दर्द हुआ और डॉक्टर ने बताया कि वह दो माह की गर्भवती है‌‌। पुलिस चौकी पर गए सुनवाई नहीं हुई। पता चला कि चौकी भी मोदी खानके  ही मकान में चल रही है। फिर इस मामले की जानकारी जैसे ही निषाद पार्टी और कुछ हिंदू संगठनों को पता चली और न्याय की आवाजें बुलंद हुई तो पुलिस भी हरकत में आ गई.

सोमवार की शाम मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है और उसका डीएनए सैंपल भी जांच के लिए भेजा जा रहा है। मधुबन सिंह एस पी सिटी का कहना है कि यह प्रकरण थाना पूरा कलंदर का है जहां पर पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है और दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

All Eyes On Vaishno Devi Attack : T20 World Cup के बीच पाकिस्तानी गेंदबाज़ Hasan Ali ने शेयर की पोस्ट ।

Awaaz India TV

Thalapathy Vijay Viral Video: Thalapathy Vijay के गाड़ी संग साथ हुई तोड़फोड़ ।

Awaaz India TV

“Munjya” Day1 Collection : “Munjya” ने पहले दिन Box Office पर जमकर छापे नोट।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result : वाराणसी से Narendra Modi की जीत ।

Awaaz India TV

National Panchayati Raj Day : गाँव के विकास की ऊंचाइयों को समर्पित

Awaaz India TV

Leader of Opposition: 10 साल से खाली पड़े गद्दी पर बैठेंगे Rahul Gandhi।

Awaaz India TV

Leave a Comment