Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

नशे में धुत Stuntman ने कार को क्षतिग्रस्त किया, Police ने धर दबोचा

Mumbai DUI Arrest: 26 वर्षीय ड्राइवर सूरज साव को अंधेरी , मुंबई पुलिस ने शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए खड़ी गाड़ी से टकराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। क्षतिग्रस्त सेडान कार के मालिक हरमीतसिंह मदन,ने इसका वीडियो बना लिया और पुलिस को सौंप दिया। विरार निवासी साव पर भारतीय न्याय संहिता के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है।

अंधेरी पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, एक पार्टी से आने के बाद साव अंधेरी घाटकोपर लिंक रोड पर आधी रात को अपना आधा शरीर गाड़ी से बाहर रखकर स्टंट करते हुए गाड़ी चला रहा था और इसी दौरान उसने हरमीत सिंह की गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हरमीत द्वारा फौरन की गई शिकायत के आधार पर उसे रात की पुलिस गश्ती टीम ने घटनास्थल पर ही पकड़ लिया।

हरमीतसिंह मदन, जिनकी सेडान साव द्वारा पीछे से टक्कर मारे जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी, ने पुलिस कांस्टेबल तानाजी कोडुसकर (56) को घटना का वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराया। कोडुस्कर ने एफआईआर में कहा, “फुटेज में आरोपी को खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है, वह गाड़ी से बाहर झुककर स्टीयरिंग संभालने की कोशिश कर रहा है। इस लापरवाही भरे कारनामे के दौरान उसने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया और खड़ी कार से जा टकराया।”

Related posts

दिल्ली में बांग्लादेश बताकर मुसलमानों को पीटने वाले दक्ष चौधरी सामने आया वीडियो।

Awaaz India TV

Virar Murder Case: प्रियकर ने अपनी प्रियसी की गला दबाकर कर दी हत्या।

Awaaz India TV

Dibrugarh Express हादसे के बाद Congress ने निकाली Modi सरकार में हुए बड़े रेल हादसों की List।

Awaaz India TV

Happy World Book Day : भारतीय लेखकों की कुछ पुस्तकें ।

Awaaz India TV

Amol Kale Tribute : MCA अध्यक्ष Amol Kale के अंतिम संस्कार में नज़र आए CM Shinde, Salman Khan

Awaaz India TV

ढोंगी तांत्रिक ने 12 साल की बच्ची को बनाया अपनी‌ हवस का शिकार, पुलिस ने धर दबोचा

Awaaz India TV

Leave a Comment