Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

फतेहपुर की कलेक्टर ने एक शख्स को थप्पड़ जड़ा! गई थीं सरप्राइज विजिट में

Fatehpur Collector Slaps Man: फतेहपुर (यूपी) की कलेक्टर सी. इंदुमती ने जिले के सब रजिस्ट्रार ऑफिस में औचक निरीक्षण के दौरान एक शख्स को करारा थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ख़बर के मुताबिक निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान ऑफिस में मौजूद एक बाहरी व्यक्ति से कलेक्टर साहिबा को धक्का लग गया, लिहाजा वे आगबबूला हो गयीं और उन्होंने उसे तमाचा मारने के साथ-साथ ख़ूब खरी खोटी भी सुनाई।

सोशल मीडिया पर 46 सेकंड के एक वायरल वीडियो में डीएम इंदुमती के गुस्से वाले तेवर को देख जा सकता है। वीडियो में सुना जा सकता है कि कलेक्टर साहिबा उस शख्स से कह रही है कि ‘तेरा दिमाग खराब है, मैं यहां खड़ी हूं, एक महिला खड़ी है और तुम धक्का- मुक्की कर रहे हो, कौन है तू, किस लिए आए हो…?’

उल्लेखनीय है कि इस समय डीएम सी. इंदुमती जिले के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद सरकारी ऑफिसों में औचक निरीक्षण कर रही हैं। इसी के चलते वो जिले के सब रजिस्ट्रार ऑफिस का निरीक्षण करने पहुंची थीं।

Related posts

Diljit Dosanjh At Tonight Show : Jimmy Fallon के “The Tonight Show’’ में नजर आएंगे Diljit Dosanjh

Awaaz India TV

Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao की गैंग चंदेरी का नया आतंक से लड़ने के लिए वापस आ रही है !

Awaaz India TV

Savi Teaser Out : Divya Khosla के अगल रूप जीत रहा है फैंस का दिल।

Awaaz India TV

Doda में आतंकी हमले में शहीद 4 जवानो को Rahul Gandhi ने दी श्रद्धांजलि साथ ही रखी यह मांग…

Awaaz India TV

Chinmay Mandlekar : बेटे के नाम से हो रहे ट्रोल पर दिया जवाब।

Awaaz India TV

Union Budget पर मीडिया को संबोधित करते हुए Mallikarjun Kharge ने बजट में SC-ST का नाम नहीं लेने की बात की।

Awaaz India TV

Leave a Comment