Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao की गैंग चंदेरी का नया आतंक से लड़ने के लिए वापस आ रही है !

Stree 2 Trailer OUT: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म “Stree 2″का ट्रेलर आज (18 जुलाई) रिलीज़ हो गया है। “Stree 2” के ट्रेलर में हॉरर और कॉमेडी का एक शानदार मिश्रण दिखाया गया है जिसका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 2 मिनट और 54 सेकंड लंबे ट्रेलर में आइकोनिक चंदेरी गैंग और एक नए खतरनाक प्रतिद्वंद्वी, सरकटा को दिखाया गया है।

ट्रेलर हंसी और रोंगटे खड़े कर देने वाले डरावने दृश्यों के मिश्रण के साथ आशाजनक प्रतीत होता है, जिसमें “Stree” के मूल कलाकार भी शामिल हैं। ट्रेलर में तमन्ना भाटिया को फिल्म में एक डांस नंबर के साथ कैमियो करते हुए भी दिखाया गया है। अमर कौशिक द्वारा डायरेक्ट और दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 15 अगस्त को यानी स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमा घरों में रिलीज़ की जाएगी।

फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, और अभिषेक बनर्जी मुख्या किरदार निभा रहरे है। वही तमन्नाह भाटिया, फ़्लोरा सैनी, विजय राज़, और आकाश दाभाड़े जैसे कई दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे।  साथ ही रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस देंगे। उम्मीद है कि धवन भेड़िया के रूप में अपनी भूमिका फिर से निभाएंगे। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि श्रद्धा के साथ वरुण का सीन मुंबई के एक स्टूडियो में फिल्माया गया था। फिल्म में उनकी उपस्थिति भेड़िया 2 के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए तैयार है।

 

Related posts

Mumbai में चलती ट्रैन में Stunt करना युवक को पड़ा भरी, युवक का कटा एक हाथ और पैर।

Awaaz India TV

Bollywood Top 10 : जाने OTT पर कोनसी 10 Movie कर रही है राज।  

Awaaz India TV

बाकी सब पर कोर्ट का बैन, जैकी श्रॉफ की मिमिक्री करने की इजाजत सिर्फ़ कृष्णा अभिषेक को

Awaaz India TV

MATHURA : 65 साल की महिला के रेप का आरोपी एनकाउंटर में ढेर ।

Awaaz India TV

Kargil Vijay Diwas पर कारगिल विजय श्रद्धांजलि समारोह में PM Modi ने शहीदों को दी सलामी।

Awaaz India TV

Chandu Champion Opening Day : “Chandu Champion” रिलीज, क्या कह रहे हैं दर्शक?

Awaaz India TV

Leave a Comment