Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti sports Top Headlines

विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद पीएम मोदी ने दी सहानुभूति, अखिलेश यवाद ने की जांच की मांग।

Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट के फाइनल से डिसक्वालीफाई होने के बाद जनता में काफी मायूसी छाई हुई है। भारतवासियों का एक और मेडल पाने का सपना चकनाचूर हो चुका है। विनेश फोगाट ने 50 किग्रा वर्ग के स्पर्धा में चार बार के विश्व चैंपियन और मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता जापान की यूई सुसाकी को हराकर शानदार जीत हासिल करने के कुछ ही घंटों बाद यूक्रेन की ओक्साना लिवाच पर 7-5 से जीत के साथ ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था लेकिन अब वह पेरिस ओलिंपिक फाइनल का हिस्सा नहीं रही।

विनेश फोगाट के फाइनल से डिसक्वालीफाई होने के बाद कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें सहानुभूति देते हुए ट्वीट किये है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,  “विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देता है. काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन का प्रतीक हैं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है।मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं”


वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विनेश फोगाट के फाइनल में न खेल पाने के तकनीकी कारणों की जांच-पड़ताल और सच्चाई की मांग की करते हुए लिखा, “विनेश फोगाट के फाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जाँच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।”

बता दे की, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार विनेश फोगाट  पेरिस ओलंपिक  फाइनल तक पहुंची थी लेकिन तय सिमा से 100 ग्रामा ज्यादा बढ़ने के कारण विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई हो गई हैं।

Related posts

‘अग्निवीर योजना खत्म कर देंगे…’; Rahul Gandhi ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

Awaaz India TV

King Edward Memorial हॉस्पिटल के मरीजों की रिपोर्ट से बना दी Paper Plate, वीडियो हो रहा है वायरल।

Awaaz India TV

रक्षक ही बने भक्षक के शिकार, आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर फेंका खौलता पानी ।

Awaaz India TV

Hardik Pandya Banned: Hardik Pandya को Slow Over Rate की वजह से लगा झटका।

Awaaz India TV

Indore Rave Parties : इंदौर बना Rave Parties का अड्डा, Rave Partie मैनेजर ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Awaaz India TV

Noida Road Accident: BMW ने E-Rickshaw को मारी टक्कर।

Awaaz India TV

Leave a Comment