Awaaz India TV
Neeti Rajneeti

‘अग्निवीर योजना खत्म कर देंगे…’; Rahul Gandhi ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

बिहार के भागलपुर में लोकसभा चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी(Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) ने कहा  कि लोकसभा चुनाव के बाद अगर INDIA गठबंधन की सरकार बनती है तो केंद्र सरकार की तरफ से लागू किये सभी कामो को ख़त्म कर दिया जायेगा।

रैली के दौरान जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, ‘जैसे ही INDIA गठबंधन की सरकार आएगी हम अग्निवीर योजना खत्म कर देंगे। हिंदुस्तान को दो तरह के शहीद नहीं चाहिए। शहीद का दर्जा सबको मिले, पेंशन सबको मिले, कैंटीन सबको मिले। GST को हम बदलेंगे। एक टैक्स होगा, कम से कम टैक्स होगा। आशा और आंगनवाड़ी वर्कर्स का वेतन हम दोगुना करेंगे।

इससे पहले राहुल गांधी ने राजस्थान के बांसवाड़ा (Banswara) में एक जनसभा को संबोधित करते कहा था कि, ‘यदि देश में कांग्रेस (Congress) की सरकार बनती है तो 30 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा राहुल गांधी ने युवाओं को कॉलेज खत्म होने के बाद एक लाख रुपए वाली अप्रेंटिसशिप देने की भी घोषणा की है।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘हिंदुस्तान में 30 लाख सरकारी नौकरियाँ ख़ाली हैं। मोदी जी इन खाली पदों कोभरवाते नहीं हैं। बीजेपी (BJP) इनको भर्ती नहीं है। सरकार में आने के बाद हमारा पहला काम होगा कि 90 पर्सेंट को 30 लाख नौकरियां हम देंगे’। हम भारत के सभी युवाओं को अप्रेंटिस का अधिकार (Right to apprenticeship) देने जा रहे हैं। ये हर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर को मिलेगा। कॉलेज के तुरंत बाद हर युवा को 1 साल के लिए अप्रेंटिसशिप देगा और उसे 1 लाख रुपए दिए जाएंगे और ये अधिकार होगा।

राहुल गांधी ने पेपर लीक मामले को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने आगे बताया कि, ‘पेपर लीक को लेकर हम कानून बनाएंगे और हम परीक्षा का तरीका बदलेंगे। राहुल गांधी ने प्राइवेट कंपनियों को एग्जाम आउटसोर्स करने पर भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर परिक्षाए सरकारी संस्थाएं लेंगी और अगर पेपर लीक हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू संग की मुलाकात।

Awaaz India TV

सतबरी छतरपुर एरिया में 1100 पेड़ों की कटाई पर मंत्री Saurabh Bhardwaj का बड़ा बयान, फार्महाउस और उनके मालिकों को करोड़ों….

Awaaz India TV

Uddhav Thackeray ने दिया बड़ा बयान, Devendra Fadnavis को चुनौती देते हुए कहा, “या तो में रहूँगा या फिर वो”

Awaaz India TV

PM Modi Meditation: 1 जून तक कन्याकुमारी में जारी रहेगी मोदी की ध्यान साधना।

Awaaz India TV

 Praful Patel के दावे पर कांग्रेस नेता Balasaheb Thorat ने कहा, “वो कहते रहते हैं, इसमें कोई दम नहीं है।

Awaaz India TV

UNICEF की Zero Dose Children रिपोर्ट पर Supriya Shrinate ने सरकार पर कसा तंज कहा- सरकार का कोई लेना देना नहीं है।

Awaaz India TV

Leave a Comment