Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

शेख हसीना को गिरफ्तार कर बांग्लादेश भेजा जाए– एससीबीए का फरमान

SCBA vs Sheikh Hasina: बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने भारत से शेख हसीना को गिरफ्तार कर बांग्लादेश वापस भेजने की मांग की है। एससीबीए के अध्यक्ष ए.एम. महबूब उद्दीन खोकन, जो बांग्लादेशकी विपक्षी पार्टी नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के संयुक्त महासचिव भी हैं, ने शेख हसीना पर अनेक प्रदर्शनकारियों की हत्या का आरोप लगाया। साथ ही भारत से मांग की है कि भारत सरकार पूर्व पीएम और उनकी बहन रेहाना को गिरफ्तार कर भारत भेज दें‌‌। खोकन ने कहा कि हम भारत के लोगों के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखना चाहते हैं, लिहाजा भारत उनकी इस मांग पर गौर करे।

गौरतलब है कि शेख हसीना का 15 साल का शासन सोमवार को अचानक खत्म हो गया जब उन्होंने इस्तीफा दे दिया और अपनी सुरक्षा के लिए भागकर भारत आ गईं और फिलहाल किसी दूसरे देश में शरण मांग रही हैं। लेकिन अभी उन्हें किसी देश से हरी झंडी नहीं मिली है।लंदन और अमेरिका जाने में रुकावट आने के बाद हसीना अब दूसरे विकल्पों को तलाश रही हैं। खबरों के मुताबिक शेख हसीना के परिवार के सदस्य फिनलैंड में भी हैं और इसलिए वे इस यूरोपीय देश जाने पर भी विचार कर रही हैं। इसके अलावा वे बेलारूस, कतर, सऊदी अरब सहित कई और देशों को भी चुन सकती हैं।

Related posts

ढोंगी तांत्रिक ने 12 साल की बच्ची को बनाया अपनी‌ हवस का शिकार, पुलिस ने धर दबोचा

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result :Uddhav Thackeray की ट्यूनिंग काम आई महाराष्ट्र में -Sharad Pawar

Awaaz India TV

स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी को पांचवी पंक्ति में बैठा देख पीएम मोदी पर भड़की सुप्रिया श्रीनेत।

Awaaz India TV

BJD Chief Naveen Patnaik: Naveen Patnaik की 24 साल की सत्ता खत्म, किया Resign

Awaaz India TV

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर BSP सुप्रीमो मायावती ने दी बधाई।

Awaaz India TV

Bhupendra Jogi : Viral Meme स्टार पण हुआ हमला ।

Awaaz India TV

Leave a Comment