Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

दूसरे समुदाय में प्यार करने की भाई ने दी सजा, बीच सड़क पर गला दबाकर ली बहन की जान।

Meerut Murder Case: मेरठ थाना इंचौली क्षेत्र के गाँव नगला शेखू में भाई ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर पहले बेहन को पीटा फिर गला दबाकर मार डाला। नाबालिग बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज बड़े भाई ने यह कदम उठाया। हिन्दू लड़के से प्यार करने की इतनी बड़ी सजा दी। वही घटना के दौरान भीड़ तमाशा देखती रही।  किसी ने युवक को रोकने का प्रयास नहीं किया।

दरअसल, युवती का दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। चार माह वह युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। इसके बाद युवती फिर से उसी के साथ रहने की जिद करने लगी। युवती के जिद के कारण घर में काफी विवाद हुआ युवती के साथ मारपीट हुई। यह सिलसिला दूसरे दिन भी चला।  मारपीट से बचने के लिए युवती घर से भागकर गांव की मुख्य सड़क पर आ गई।

 

युवती का पीछा करते हुआ उसका भाई सड़क पंहुचा और दिनदहाड़े उसे सड़क पर पीटने लगा। यह देख मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सिर्फ पिटाई करने से भाई की मन नहीं भरा देखते ही देखते भाई ने बहन का गला दबा दिया। कुछ ही मिनटों में युवती ने दम तोड़ दिया। यह घटना सुबह करीब ११ बजे हुआ।  करीब 20 मिनट तक युवती शव सड़क पर पड़ा रहा। कुछ वक्त बाद किसी ने इंचौली पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर इंचौली प्रभारी योगेंद्र कुमार पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांचपड़ताल करते हुए पुलिस ने आरोपी भाई को घर से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। वही आरोपी भाई पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

Related posts

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से जया बच्चन की तीखी नोंकझोंक, विपक्ष ने किया हंगामा

Awaaz India TV

सांसदों-विधायकों को अभियोजन से छूट देने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट 4 मार्च को सुनाएगा फैसला

Awaaz India TV

LSD2 trailer: LSD2 ट्रेलर को देख ऑडियंस का मिला नेगेटिव रिस्पांस।    

Awaaz India TV

केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय, लद्दाख में बनेंगे पांच नये जिले

Awaaz India TV

TOP-10 HEADLINE : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण आज मुरादाबाद से हुआ शुरू, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी नेता प्रियंका गांधी को देखने के लिए रास्ते पर उमड़ा लोगों का हुजूम

Awaaz India TV

Delhi Income Tax Building Fire: Fire Brigade ने आग पर पाया काबू।

Awaaz India TV

Leave a Comment