Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय, लद्दाख में बनेंगे पांच नये जिले

New Districts In Ladakh: भारत सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पहले लद्दाख में केवल दो जिले लेह और कारगिल थे। भारत सरकार ने 2019 में लद्दाख को जम्मू और कश्मीर से अलग करके एक केंद्रशासित प्रदेश बनाया था। गृह मंत्रालय के हालिया निर्णय के बाद, लद्दाख में जिलों की संख्या अब सात हो जाएगी। लद्दाख में अन्य जिलों की मांग लंबे समय से की जा रही थी और लेह, लद्दाख, तथा कारगिल डिवीजन के सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने बार-बार इस मांग को उठाया था। बता दें कि आजादी के बाद पहली बार लद्दाख क्षेत्र में जिलों की संख्या बढ़ाई गई है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस विषय में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के निर्माण के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, गृह मंत्रालय ने केंद्रशासित प्रदेश में पांच नए जिलों का गठन करने का निर्णय लिया है। इनके नाम हैं जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग। गृहमंत्री ने आगे कहा कि लद्दाख के हर कोने में शासन को मजबूत करके लोगों को मिलने वाले लाभों को उनके दरवाजे तक पहुंचाया जाएगा

इस अवसर पर पीएम मोदी ने लद्दाख के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि लद्दाख में पांच नए जिलों की स्थापना से शासन में सुधार और समृद्धि की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग अब अधिक ध्यान और सेवाएं प्राप्त करेंगे, जिससे लोगों के लिए अवसर और सेवाएं और भी सुलभ होंगी।

Related posts

Paris Olympics 2024 में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को Mallikarjun Kharge ने दी शुभकामनाएं ।

Awaaz India TV

स्वतंत्रता दिवस समारोह में राहुल गांधी को पांचवी पंक्ति में बैठा देख पीएम मोदी पर भड़की सुप्रिया श्रीनेत।

Awaaz India TV

Malaika and Arjun Breakup :Arjun Kapoor से अलगाव? किसी और के साथ एंजॉय कर रहीं Malaika Arora

Awaaz India TV

Kapil Sharma At Vaishno Devi : माता के दरबार पहुंचे Kapil टेकने माथा।  

Awaaz India TV

Paresh Rawal ने की एक विदेशी सेक्सी फिल्म की तारीफ, Trollers ने लताड़ा!

Awaaz India TV

शिक्षित बेरोजगारों लिए रोजगार का सुनहरा मौका, महाराष्ट्र सरकार की नई ”Amrut” योजना

Awaaz India TV

Leave a Comment