Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

बांग्लादेश में फसे भारतीय छात्र, इंजीनियर को देश वापिस लाने के मुद्दे पर एकनाथ शिंदे और एस. जयशंकर ने की चर्चा।

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर शुरू हुई भीषण हिंसा और आगजनी के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे कर देश छोड़कर भाग जाने के बाद से बांग्लादेश की हालत काफी गंभीर है। बांग्लादेश की जनता पागलों की तरहा रास्तों पर दंगे, मारपीट और तोड़फोड़ कर रहे है।  बांग्लदेश में बेस हिन्दू जनता को भी जान से मारने की धमकी मिल रही है।

वही बांग्लादेश के बिगड़ते हालात के बिच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान विदेश मंत्री ने बताया कि बांग्लादेश से प्रभावित देशवासियों को वापस लाने की प्रक्रिया के लिए विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव स्तर के एक अधिकारी की नियुक्ति की गई है। साथ ही बांग्लादेश में भारतीय दूतावास के माध्यम से सभी आवश्यक व्यवस्था की जा रही हैं।

इस मौके पर जयशंकर ने कहा, महाराष्ट्र के छात्रों और इंजीनियरों को भी तुरंत सुरक्षित वापस लाया जाएगा। वहां फंसे किसी भी देश के छात्र, इंजीनियर या अन्य भारतीयों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा और उन्हें सुरक्षित वापस लाया जायगा। एस. जयशंकर के साथ चर्चा के दौरान शिंदे ने ये भी कहा बांग्लादेश में फंसे राज्य के छात्रों और इंजीनियरों की जानकारी एकत्र की गई है और उनसे संपर्क करने और सहायता प्रदान करने के लिए राज्य में एक टीम भी नियुक्त की गई है। मुख्यमंत्री श्री ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य में प्रभावित लोगों को तेज गति से वापस लाने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।

Related posts

युवक को फंसाने के लिए Police ने खुद रखी कार में पिस्तौल, UP Police की अजब करतूत!

Awaaz India TV

बदलापुर में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न पर प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र शक्ति आपराधिक कानून को मंजूरी देने का आग्रह किया ।

Awaaz India TV

1200 करोड़ से बनी सांसद भवन में छत से टपकते पानी पर सामने आई Sanjay Singh की तीखी प्रतिक्रिया

Awaaz India TV

आंगन वाडी में बच्चों को परोसे अंडे फिर वापस लिए।

Awaaz India TV

Lord Ram Controversy :भगवान राम के कथित विरोधी को मंत्री बनाए जाने पर सवाल उठे ।

Awaaz India TV

मैं सिर झुकाकर अपने भगवान छत्रपति शिवाजी महाराज से माफी मांगता हूं–आखिर माफी मांगी पीएम मोदी ने

Awaaz India TV

Leave a Comment