Awaaz India TV
Desh Ki Baat Health is Wealth Top Headlines

CAA Implementation: CAA के तहत भारतीय नागरिकता चाहने वालों के लिए सरकार ने शुरू किया पोर्टल

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के पात्र लोगों के लिए एक पोर्टल ‘लॉन्च’ किया। यह कदम सरकार द्वारा सीएए 2019 के कार्यान्वयन के लिए नियमों को अधिसूचित करने के एक दिन बाद आया है।

प्रवक्ता ने कहा, “सीएए-2019 के तहत नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024 अधिसूचित कर दिये गये हैं और एक नया पोर्टल ‘लॉन्च’ किया गया है।” प्रवक्ता ने कहा सीएए-2019 के तहत पात्र व्यक्ति इस पोर्टल पर नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मोबाइल ‘ऐप’ के माध्यम से आवेदन की सुविधा के लिए शीघ्र ही एक मोबाइल ऐप ‘सीएए-2019’ भी जारी किया जाएगा।

केंद्र ने सोमवार को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के क्रियान्वयन के लिए नियम अधिसूचित किए।

यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आए गैर-मुस्लिम प्रवासियों- हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान करने की अनुमति देता है।

Related posts

Delhi Vada Pav Girl : वड़ा पाव गर्ल ने खरीदी 75 लाख रुपये की Ford Mustang।

Awaaz India TV

Arvind Kejriwal की CBI रिमांड पर CM Bhagwant Mann ने कहा,  BJP के इशारे पर CBI का खुला दुरुपयोग है।

Awaaz India TV

एक बार फिर मुसीबत में फंसे यूट्यूबर Elvish Yadav, काशी विश्वनाथ मंदिर की तस्वीरों पर शिकायत दर्ज।

Awaaz India TV

 Shiv Sena के नेता Sandeep Thapar पर चार लोगों ने तलवारों से किया हमला।

Awaaz India TV

केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman के Budget पर Ajay Rai की प्रतिक्रिया ।

Awaaz India TV

Bigg Boss 17 फेम Samarth Jurel जल्द ही Bollywood में  करने वाले हैं Debut?

Awaaz India TV

Leave a Comment