Awaaz India TV
Entertainment Junction Neeti Rajneeti Top Headlines

अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार हैं एकनाथ शिंदे–सीपी राधाकृष्णन

Eknath Shinde Biography: महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के जीवन पर लिखी पुस्तक ‘योद्धा कर्मयोगी’ के विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री शिंदे की जमकर तारीफ की। उन्होंने एकनाथ शिंदे की तुलना सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से की। राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अमिताभ बच्चन की तरह ही हर जंजीर तोड़ दी और हर दीवार गिरा दी। यह पुस्तक शिंदे की संघर्षपूर्ण निजी जीवन राजनीति में उनकी सफलता पर आधारित है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि इस वक्त दो ही सुपरस्टार हैं।

एक- एकनाथ शिंदे और दूसरे अमिताभ बच्चन। शिंदे जंजीर तोड़कर और दीवार गिराकर राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। आज वो महाराष्ट्र के दिल में हैं। उन्होंने कहा कि हम अमिताभ बच्चन में दो शख्सियतें देखते हैं। फिल्म आनंद में हमने अमिताभ बच्चन को एक साधारण इंसान के रूप में देखा जो बाद में एक एंग्री यंग मैन बन गए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे भी सरल और आक्रामक हैं। शिंदे की जीवनी के विमोचन के मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अलावा उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद थे।

अजित पवार ने उन्हें जनता के दिल में रहने वाला मुख्यमंत्री बताया, तो देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि उनकी आत्मकथा पढ़ने के बाद युवा पीढ़ी न केवल प्रेरित होगी बल्कि ऊर्जावान भी होगी। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे ने एकनाथ शिंदे को एक नेता के रूप में आकार देने में प्रमुख भूमिका निभाई। बालासाहेब और आनंद दिघे एकनाथ शिंदे के गुरु थे। उन्होंने शिंदे को कड़ी मेहनत करना सिखाया। आनंद दिघे का व्यक्तित्व अनुशासित था। उनसे शिंदे ने काफी सीखा। वहीं बालासाहेब की हिंदुत्ववादी विचारधारा ने शिंदे को अंदर से मजबूत बनाया।

Related posts

कांवड़ यात्रा को लेकर जारी किये आदेश के मुद्दों पर BSP चीफ Mayawati ने भी दी प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

यूपी में गला काटकर गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 78 दिन बाद सुनाई उम्रकैद की सजा।

Awaaz India TV

Vasai Murder Viral Video : दिन दहाड़े लोहे का पाना सिर में मारकर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या ।

Awaaz India TV

Lux New Brand Ambassador : Purple Dress में खूब दिखीं सुहाना खान।  

Awaaz India TV

मिंधे-भाजपा शासन अपराधियों का समर्थन करने में अधिक रुचि रखते हैं – शिवसेना (UBT)

Awaaz India TV

PM MODI का बाबा साहेब को लेकर बड़ा बयान :कहा सविधान नहीं बदलेगा।

Awaaz India TV

Leave a Comment