Awaaz India TV
Entertainment Junction Neeti Rajneeti Top Headlines

मराठी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता विजय कदम को शारद पवार ने दी श्रद्धांजलि।

Sharad Pawar Post: मराठी सिनेमा जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर यह है कि दिग्गज अभिनेता विजय कदम का आज 10 अगस्त को मुंबई में निधन हो गया है। वे काफी  समय से कैंसर से जूझ रहे थे विजय के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है। उनका अंतिम संस्कार आज अंधेरी के ओशिवारा श्मशान घाट पर होगा।  हास्य और गंभीर दोनों तरह की भूमिकाओं में अपने बहुमुखी अभिनय के लिए मशहूर विजय कदम ने 1980 और 90 के दशक में मराठी फिल्मों, धारावाहिकों और नाटकों में कई प्रमुख भूमिकाएं निभाईं।


अभिनेता विजय कदम के दुखत निधन पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शारद पवार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शरद पवार ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर विजय कदम को श्रद्धांजलि दी है। जारी किये पोस्ट में शरद पवार ने लिखा, “मराठी सिनेसृष्टीतील लोकप्रिय जेष्ठ  अभिनेते विजय कदम यांच्या निधनाची बातमी ऐकून दुःख झालं.मराठी चित्रपट, मालिका तसेच रंगभूमीवर छोट्या भूमिकांपासून ते अगदी मुख्य नायकांपर्यंतच्या सर्व भूमिका त्यांनी लीलया पार पाडल्या. आपल्या विनोदी अभिनयाने त्यांनी प्रेक्षकांना खळखळून हसवले. अशा लोकप्रिय कलावंतास भावपूर्ण श्रद्धांजली..!!”

जानकारी के लिए बता दे की, 1980 के दशक में, विजय कदम ने मराठी रंगमंच में अपनी पहचान बनाई और “रथचक्र” और “दुरित” जैसे नाटकों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। एक अभिनेता के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें हास्य भूमिकाओं से लेकर गंभीर भूमिकाओं तक, विभिन्न किरदार निभाने का मौका दिया। उन्हें “चश्मे बहादुर”, “पुलिस लाइन” और “हलाद रूसी कुंकू हसला” जैसी फिल्मों में उनकी हास्य भूमिकाओं के लिए विशेष रूप से जाना जाता था।

Related posts

Lok Sabha Election 2024: पूर्व नौसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया BJP में हुए शामिल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर कही ये बात

Awaaz India TV

Same-Sex Marriage: जापानी अदालत का ऐतिहासिक फैसला, समलैंगिक विवाह प्रतिबंध को माना ‘असंवैधानिक’

Awaaz India TV

Border2 Coming Soon : ‘Border’ के 27 साल बाद अब ‘Border2’, Sunny Deol ने की घोषणा

Awaaz India TV

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने भी किया झंडावंदन, मल्लिकार्जुन खड़गे ने आपसी भाईचारे की वकालत की

Awaaz India TV

फाइनल से कुछ घंटे पहले डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगट के लिए इंडिया ब्लॉक सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन किया।

Awaaz India TV

Dibrugarh Express हादसे के बाद Congress ने निकाली Modi सरकार में हुए बड़े रेल हादसों की List।

Awaaz India TV

Leave a Comment