Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti

Lok Sabha Election 2024: पूर्व नौसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया BJP में हुए शामिल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर कही ये बात

पूर्व नौसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया और तिरुपति के पूर्व सांसद वरप्रसाद राव रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

भदौरिया भारतीय वायुसेना के 26वें प्रमुख थे। तत्कालीन एयर चीफ मार्शल भदौरिया को जून 1980 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में शामिल किया गया था और वह कई पदों पर रहे।

भदौरिया की गिनती वायु सेना के उन चुनिंदा पायलटों में होती हैं जिन्होंने राफेल विमान उड़ाया है। भारत और फ्रांस की वायु सेनाओं के बीच गरुड़ अभ्यास के दौरान भदौरिया ने राफेल विमान उड़ाया था।भाजपा में शामिल होने के बाद भदौरिया ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘अद्भुत नेतृत्व’ और ‘अद्वितीय दूरदर्शिता’ से प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संकल्प लिया है और इस दिशा में वह लगातार प्रयास कर रहे हैं तथा कदम भी उठा रहे हैं।

राव ने 2014 में वाईएसआर कांग्रेस के टिकट पर आंध्र प्रदेश के तिरुपति से 16 वीं लोकसभा का चुनाव जीता था। वह तमिलनाडु कैडर के 1983 बैच के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी थे। सिविल सेवाओं में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने तमिलनाडु सरकार, चेन्नई के प्रधान सचिव सहित कई शीर्ष पदों पर कार्य किया। साल 2009 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।

Related posts

Rahul Gandhi के भाषण पर Awadhesh Prasad ने कहा, “उन्होंने हिंदुओं के बारे नहीं कहा, उन्होंने BJP की मानसिकता के बारे में बात की”।

Awaaz India TV

Mallikarjun Kharge ने Manu Bhaker को रजत और Sarabjot Singh को Paris Olympics में कांस्य पदक के लिए बधाई दी ।

Awaaz India TV

Bangladesh में तख्तापलट, PM Sheikh Hasina देश छोड़कर भागीं

Awaaz India TV

मोदी सरकार को हम बहुत जल्दी बंगलादेश की तरह निपटा देंगे–किसान नेता राजेश टिकैत का विवादास्पद बयान

Awaaz India TV

मातोश्री के बाहर मुस्लिम समाज द्वारा किये धरना प्रदर्शन को संजय राउत ने कहा, सत्ता पक्ष के सुपारी गैंग।

Awaaz India TV

केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman के Budget पर Ajay Rai की प्रतिक्रिया ।

Awaaz India TV

Leave a Comment