Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

बजाज फाइनेंस ने की 341करोड़ रु. की टैक्स चोरी, भरने पड़ सकते हैं 850 करोड़ रु.

Bajaj Finance Tax Scam: बजाज फाइनेंस लिमिटेड को DGGI यानी वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस कंपनी पर 341 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी का आरोप है। के लिए DGGI ने यह नोटिस कंपनी को भेजा है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी को अब 850 करोड़ रुपये देना पड़ सकता है।

नोटिस में कहा है कि बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने गलत तरीके से सर्विस चार्ज को इंटरेस्ट चार्ज बताया। कंपनी को 341 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी पर 100 प्रतिशत की पेनाल्टी लगी है। वहीं, जून 2022 से मार्च 2024 तक के लिए हर दिन के हिसाब 16 लाख रुपये की पेनाल्टी लगी है। कुल मिलाकर यह रकम 850 करोड़ रुपये होती है। यह पूरा मामला अगस्त 2022 में केरल के कोझीकोड में कंपनी के रिटेल आउटलेट पर किए गए जांच के बाद सामने आया है।

नोटिस में कहा गया है कि सेंट्रल टैक्स नियमों के तहत छूट पाने के लिए बजाज फाइनेंस ने सर्विस चार्ज को इंटरेस्ट चार्ज दिखाया है। DGGI ने कहा है कि प्रोसेसिंग या सर्विस चार्ज पर टैक्स लगता है। जबकि इंटरेस्ट चार्ज पर कोई टैक्स नहीं लगता है। बता दें, बजाज फाइनेंस लिमिटेड देश का सबसे बड़ा कंज्यूमर फाइनेंस एनबीएफसी है। कंपनी के पास 3.54 लाख करोड़ रुपये का एसेट है। इस पूरे प्रकरण पर बजाज फाइनेंस लिमिटेड की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related posts

Heeramandi Viral Video : Aditi Rao Hydari कर रही है Social Media पर राज।

Awaaz India TV

UP में दुकानों पर ‘जाति सूचक’ बोर्ड लगाने पर Supreme Court की अंतरिम रोकं

Awaaz India TV

पाली में मंत्री Jhabar Singh Kharra को रास्ते में रोककर महिला ने की शिकायत, पुलिस पर हफ्ता वसूली का संगीन आरोप लगाया।

Awaaz India TV

Krunal Pandya के घर गुंजी किलकारी : वाइफ ने दिया दूसरे बेटे को जन्म।  

Awaaz India TV

Dehli Online Scam: Social Media पर लड़की बनकर लाखों की ठगी करने वाला Arrest।

Awaaz India TV

Rahul Gandhi का फोटो मॉर्फ करने वाले आरोपी के खिलाफ Congress यूवक ने दर्ज करवाया मामला।

Awaaz India TV

Leave a Comment