Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

अवैध पिस्तौल ले जा रहा युवक गिरफ्तार, मॉडल बनने के लिए कर रहा है स्ट्रगल

Illegal Gun Arrest: मुंबई में बोरीवली की जीआरपी पुलिस ने बोरीवली रेलवे स्टेशन से एक बिहार के एक 24 वर्षीय मॉडल अभय कुमार को गिरफ्तार किया है, जो मीरा रोड में रहकर मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में जगह बनाने के लिए संघर्षरत है। जीआरपी पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त के कारण बोरीवली में सुरक्षा की दृष्टि से सघन जांच चल रही है। इसी दौरान पुल पर गश्त कर रहे एक कांस्टेबल ने चैक‍िंंग की खातिर ट्रॉली बैग लेकर जा रहे इस युवक को रोका‌, उसे आवाज दी तो उसने अनसुना कर दिया और बचने की कोशिश की। इससे पुल‍िस को और शक हो गया। तब पुल‍िस ने उसे थाने ले जाकर उसका बैग खुलवाया तो उसके बैग से एक अवैध इटैलियन पिस्तौल और 14 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ से पता चला कि उस स्ट्रगलर मॉडल के पास पिस्तौल का लाइसेंस नहीं है और उसने ये पिस्तौल बिहार से सिर्फ शौक के ल‍िए खरीदा है। उसने पिस्तौल लगभग 18,500 रुपये में और कारतूस 5040 रुपये में लिए थे। इसके बाद अभय कुमार के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया‌‌ गया। कोर्ट ने आगे की जांच के लिए मॉडल को चार दिन की पुलिस हिरासत में दे दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आरोपी का कहीं कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड तो नहीं है? आरोपी ने बंदूक कहां से खरीदी? उसका मोटिव क्या था? पुलिस इन सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि वह जल्द ही आरोपी से सभी सवालों के जवाब निकलवा लेगी।

Related posts

मुंबई में हिट एंड रन का एक और मामला, वर्सोवा बीच पर सो रहे शख्स को SUV ने रौंदा।

Awaaz India TV

Adulteration in Rajasthan: Talcum Powder से बनाया जा रहा था जीरा! Rajasthan में मिलावटखोरों की शामत आई*

Awaaz India TV

Breaking News: ग्रेटर नॉएडा में बड़ा हादसा, गौर सिटी के 16th एवेन्यू में लगी भीषण आग, कई लोग फंसे 

Awaaz India TV

बिहार और आंध्र प्रदेश को अधिक बजट मिलने पर Aditya Thackeray ने खड़े किये सवाल।

Awaaz India TV

सरकार ने बैन की 156 ऐलोपैथिक दवाएं, आपके घर में भी हों तो फेंक दें

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: Modi की जीत, ‘गोदी मीडिया’ की कल्पना – Rahul Gandhi।

Awaaz India TV

Leave a Comment