Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Uttarakhand, Laskar Railway Station : बहादुर महिला पुलिसकर्मी ने बचाई यात्री की जान।  

Uttarakhand, Laskar Railway Station : उत्तराखंड के लस्कर रेलवे स्टेशन पर एक  बहादुर महिला पुलिसकर्मी ने बचाई यात्री की जान ,एक्सप्रेस पर चढ़ने का प्रयास करते समय ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच की अंतर में गिर गया था।

दरअसल, उत्तराखंड के लस्कर रेलवे स्टेशन पर एक बहादुर महिला पुलिसकर्मी ने एक यात्री की जान बचाई, जो चलती कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस पर चढ़ने का प्रयास करते समय ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच की अंतर में गिर गया था। यह घटना रविवार, 28 अप्रैल को हुई जो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। GRP कांस्टेबल उमा ने घटना को देख त्वरित यात्री के पास भागी और यात्री की जान बचा ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्री प्लेटफार्म पर एक स्टॉल से खाना और पेय पदार्थ खरीदने के लिए ट्रेन से उतरा था। हरी झंडी मिलने के बाद जैसे ही ट्रेन चलने लगी, यात्री ने अपने हाथों में सामान भरकर ट्रेन का हैंडल पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गैप में गिर गया।

Comedy Culture नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किये वीडियो में देखा जा सकता है कि , कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब पांच घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। जैसे ही यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी की, असंतुलित होकर वह गिर गया।GRP कांस्टेबल उमा ने तुरंत यात्री के दोनों हाथ पकड़ लिए, जबकि ट्रेन में साथी यात्रियों ने ट्रेन को रोकने और यात्री को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करने के लिए आपातकालीन चेन खींच दी। ट्रैन रुकने के बाद उस यात्री को सही सलामत बहार निकला गया। घटना में यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

Related posts

Maharashtra: अमित शाह ने मुंबई में एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ बैठक की

Awaaz India TV

बन्दुक की नोक पर चोरो ने लूट ली खारघर की Jewelley Shop, घटना CCTV में हुई कैद।

Awaaz India TV

Krunal Pandya के घर गुंजी किलकारी : वाइफ ने दिया दूसरे बेटे को जन्म।  

Awaaz India TV

“कांवड़” से कार छू जाने पर कांवड़ियों ने कार सवार को पीटा, “कांवड़” के अपवित्र होने के आरोप लगाए।

Awaaz India TV

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिर जाने के विरोध में मीराभायंदर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Awaaz India TV

Maharashtra Budget 2024-25: वित्त मंत्री अजित पवार ने पेश किया अंतरिम बजट, किसानों के लिए किए ये बड़े ऐलान

Awaaz India TV

Leave a Comment