Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की डेट और आगे खिसकी, चुनाव आयोग ने कारण बताया

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर के बजाय अब नवंबर में दिवाली के बाद होंगे‌ जिससे महायुति सरकार को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से मुकाबला करने से पहले कम से कम एक महीने का समय और मिल जाएगा। शुक्रवार को भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने हरियाणा के साथ महाराष्ट्र का चुनाव कराने की पिछली परंपरा को खत्म कर दिया। पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव एक साथ हुए थे।

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लिए कार्यक्रम घोषित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में मानसून की भारी बारिश के कारण मतदाता सूची को अपडेट करने में देरी हुई है। आने वाले दिनों में गणेशोत्सव, पितृपक्ष और दिवाली जैसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होने हैं। इस कारण चुनाव स्थगित किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में मतदान होगा। हरियाणा में मतदान 1 अक्टूबर को होना है। दोनों चुनावों के नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 2019 के कार्यक्रम की तुलना में हरियाणा का कार्यक्रम 20 दिन पहले कर दिया गया है। हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों में पांच साल पहले 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

बहरहाल महाराष्ट्र सरकार को अब तमाम तरह की रियायतों, अनुदानों और बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं के ज़रिए मतदाताओं को लुभाने के लिए ज़्यादा समय मिलेगा, जिनमें से कुछ का उद्घाटन चुनाव से पहले होने की संभावना है। सितंबर और नवंबर के बीच होने वाले गणेशोत्सव, नवरात्रि और दिवाली जैसे त्यौहार सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों को जनता से जुड़ने का अवसर प्रदान करेंगे। हालांकि अगर आदर्श आचार संहिता लागू होती है, तो वे सार्वजनिक प्रचार से वंचित रह जाएंगे।

Related posts

Sonakshi Sinha की Wedding Reception में फैंस ने किया Gatecrashed? Sushant Divgikr ने पोस्ट कर दिए संकेत

Awaaz India TV

महाराष्ट्र में कारवार जिले के शिरूर में हाईवे पर Landslide से 9 लोगों की मौत

Awaaz India TV

उसे मौत का आभास हो गया था!…बहन ने भाई को राखी बांधी और कुछ ही देर में ली अंतिम सांस

Awaaz India TV

Bijnor Murder Case : कलयुगी मां ने फावड़े से काटी अपने ही बेटे की गर्दन

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result : वाराणसी से Narendra Modi की जीत ।

Awaaz India TV

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू संग की मुलाकात।

Awaaz India TV

Leave a Comment