Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

नामचीन एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपना घर बेचा 9 करोड़ रुपए में

Manoj Bajpayee Property Sale: ख़बर है कि नामचीन एक्टर मनोज बाजपेयी ने मुंबई स्थित अपना लग्जरियस अपार्टमेंट 9 करोड़ रुपए में बेच दिया है। उनका का यह घर महालक्ष्मी स्थित मिनर्वा में था जो लोखंडवाला कटारिया कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया गया एक लग्जरी टावर है। इस अपार्टमेंट को खरीदने के लिए खरीदार ने 54 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी अदा की है।

सूत्रों के अनुसार मनोज ने करीब एक दशक पहले 2013 में पत्नी शबाना बाजपेयी के नाम पर यह घर 6 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा था। तब उन्होंने 32 लाख रुपए स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर चुकाए थे। इसके साथ ही उन्होंने रजिस्ट्रेशन फीस क्षभरी थी 30 हजार रुपए‌‌।बिल्डिंग के 47वें फ्लोर पर स्थित इस अपार्टमेंट के ठीक सामने महालक्ष्मी रेसकोर्स है। वहीं टावर के एक तरफ अरब सागर नजर आता है। अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,247 वर्ग फीट है। इसके अलावा इसमें 240 वर्ग फीट एरिया में दो कार पार्किंग स्पेस भी हैं।

मनोज के फिल्म कैरियर की बात करें तो 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की फिल्म ‘गुलमोहर’ को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है। इसी साल मनोज की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ रिलीज हुई है। आने वाले वक्त में वो वेब सीरीज ‘फैमिली मैन 3’ में नजर आएंगे।

Related posts

ईडी अफसर 20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

Awaaz India TV

महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाई साहित्य रत्न Annabhau Sathe की 104 वीं जयंती।

Awaaz India TV

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: भारत- पाकिस्तान मैच में देखने को मिलेगा ये महा-मुकाबला ।

Awaaz India TV

अक्षय कुमार ने हाजी अली दरगाह को दान किए 1 करोड़ 21 लाख

Awaaz India TV

यूपी के कानपुर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला मौलाना फरार

Awaaz India TV

Fire Breaks Out At Vijaywada : हुआ 5 करोड़ का नुकसान।

Awaaz India TV

Leave a Comment