Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

हम नफ़रत के बाजार में खोलेंगे मोहब्बत की दुकान… जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा दिलाने का प्रण लिया राहुल गांधी ने

Jammu Kashmir Elections: विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है‌। साथ ही जम्मू-कश्मीर को एक बार फिर पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिलाने का वादा वहां की जनता से किया है। राहुल गांधी ने कहा,’जैसा कि मैंने भारत जोड़ो यात्रा में भी कहा था कि हम सम्मान और भाईचारे के साथ नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना चाहते हैं। हम जम्मू्-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाएंगे। यहां के लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार वापस दिलाएंगे। हमें उम्मीद थी कि यह चुनावों से पहले हो जाएगा, लेकिन चुनाव घोषित कर दिए गए हैं। यानी अब एक कदम और आगे चलना है, लेकिन हम अब भी उम्मीद कर रहे हैं कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा जल्द बहाल होगा!’

राहुल गांधी ने कहा,’आजादी के बाद से यह पहला मौका है कि एक राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है।अब तक केंद्रशासित प्रदेश ही राज्य बनते रहे हैं, इसलिए हमारा राष्ट्रीय घोषणापत्र पूरी तरह स्पष्ट है‌। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार वापस दिलाना हमारी प्राथमिकता है। मेरा जम्मू-कश्मीर के लोगों को संदेश है कि हम हरसंभव मदद करेंगे‌‌। हम जानते हैं कि आप मुश्किल समय से गुजर रहे हैं और हम चाहते हैं कि हिंसा खत्म हो।’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते  हुए कहा,’ नरेंद्र मोदी आजकल बहुत परेशान हैं‌।  वे कुछ कानून पास करना चाहते थे, लेकिन अब उन्हें वे वापस लेने पड़े या JPC को भेजने पड़े हैं‌‌। विपक्ष ने उन्हें कानून इसलिए नहीं पास करने दिए, क्योंकि वे किसी के हित में नहीं थे। नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान जम्मू-कश्मीर से जो वादे किए थे,वे  सब जुमले साबित हुए हैं, लेकिन हमारा वादा है कि हम राहुल जी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड का दर्जा दिलाएंगे।’

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने विधानसभा चुनाव के दौरान गठबंधन के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला और उनके बेटे व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की है‌। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के बीच चुनाव-पूर्व गठबंधन हो सकता है‌।

Related posts

IPL T20 2024 : धोनी के Helicopter Shot ने भुलादि CSK की हार।

Awaaz India TV

Aditi Rao Hydari ने बेटी के स्वागत पर Richa Chadha और Ali Fazal को ‘Happiness Max’ की शुभकामनाएं दीं।

Awaaz India TV

पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भारत लौटी मनु भाकर ने सोनिया गांधी संग की मुलाकात।

Awaaz India TV

Anant-Radhika की शादी में निजी TV Production क्रू के साथ पहुंचे Kim Kardashian & Khloe Kardashian

Awaaz India TV

Sushil Modi Death: Sushil Modi का हुआ निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

Awaaz India TV

Mallikarjun Kharge ने Manu Bhaker को रजत और Sarabjot Singh को Paris Olympics में कांस्य पदक के लिए बधाई दी ।

Awaaz India TV

Leave a Comment