Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

झूठा निकला झांसी में गैंगरेप का केस, बुआ-भतीजी ने विरोधियों को फंसाकर लूटने के लिए गढ़ी थी झूठी कहानी

Fake Gang Rape Case: इन दिनों महिलाओं पर बलात्कार समेत तरह-तरह के ज़ुल्म ढाने की घटनाएं तो हो ही रही हैं, पर कुछ दूषित मानसिकता वाली महिलाएं अपने ऊपर अत्याचार के झूठे केस बनाकर लोगों को लूटने की कोशिश भी कर रही हैं।यूपी के झांसी के प्रेमनगर में एक लड़की से चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया था। एक 17 साल की लड़की बदहवास हालत में थाने पहुंची और तीन लोगों पर गैंगरेप का इल्जाम लगाया। लड़की ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त की सुबह जब वो घर से निकली तभी मोहल्ले के तीन लोगों ने उसे जबरन उठा लिया और कार में डालकर तीनों ने बारी-बारी से उसका रेप किया। इसके बाद उसे कार से बाहर फेंककर धमकाते हुए भाग गए।

बहरहाल पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। पर पुलिस को शुरु से ही लड़की के बयानों में विरोधाभास दिख रहा था। पुलिस ने उस इलाके के पचास से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो इस फर्जी गैंगरेप की पोल खुल गई। किसी भी कैमरे में किडनैपिंग जैसी वारदात नजर नहीं आई। कैमरे में लड़की सुबह 7 बजे अकेली ऑटो में बैठती ज़रूर दिखाई दी। गांव के बाहर एक पेट्रोल पंप के कैमरे में लड़की का ये मूवमेंट कैद हो गया। कैमरे को फॉलो किया गया तो 7 बजकर 21 मिनट पर युवती झांसी के जेल चौराहे पहुंची। जहां एक होटलकर्मी के फोन से किसी को कॉल किया। थोड़ी देर तक लड़की आसपास पैदल घूमती रही।

कुछ देर वहां रहने के बाद लड़की ने खुशीपुरा की एक दुकान पर जाकर कुछ शॉपिंग की। इसके बाद लड़की ने इसी दुकानदार के मोबाइल से उसने अपने बॉयफ्रेंड को झांसी किले पर बुलाया लेकिन वो नहीं आया। फिर लड़की सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर अपनी बुआ के घर चली गई। वहां बुआ व बुआ के लड़के ने अपनी पुरानी रंजिश निकालकर विरोधियों को फंसाने व उनसे मोटी रकम वसूलने का प्लान बनाया और गैंगरेप की झूठी कहानी गढ़ डाली। ये सभी अपना प्लान फूलप्रूफ समझ रही थे लेकिन “तीसरी आंख” ने उनकी झूठी कहानी की पूरी पोल खोल दी।

झांसी एसएसपी राजेश एस ने बताया कि लड़की, उसकी बुआ व बुआ के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज क़र उन्हें हिरासत में लिया गया है। गैंगरेप का नाटक करने के पीछे पुलिस लड़की के बॉयफ्रेंड से शादी का एंगल भी खंगाल रही है। क्योंकि लड़की बॉयफ्रेंड की खातिर घर से भागी हुई थी। हालांकि बॉयफ्रेंड उससे मिलने नहीं आया तो लड़की अपनी बुआ के घर पहुंच गई, जहां उन लोगों ने मिलकर ये साजिश रची।

Related posts

Team India के सम्मान में प्लेन ‘UK1845’ पर किया Water Salute

Awaaz India TV

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

Awaaz India TV

Dr Syama Prasad Mookerjee के जन्म-जयंती पर PM Modi ने अर्पण की आदरपूर्ण श्रद्धांजलि

Awaaz India TV

Lonavala के Bhushi Dam में 10 लोगों का परिवार पानी में बह गया, 4 की मौत ।

Awaaz India TV

Lalu Yadav के सरकार गिरने वाले दावे पर Ramdas Athawale का बयान, हमारे पास बहुमत है….

Awaaz India TV

गाजियाबाद में झुग्गी झोपडी में रह रहे लोगों को हिंदू रक्षा दल के लोगों ने बांग्लादेशी बताकर पिटा ।

Awaaz India TV

Leave a Comment