Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

भारत शांति शिखर सम्मेलन आयोजित करे तो युद्ध रुक सकता है–भारत से जेलेंस्की का अनुरोध

Shanti Shikhar Sammelan: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले ढाई साल से चल रहा युद्ध जल्द खत्म होते हुए नजर नहीं आ रहा है। हालांकि यूक्रेन लगातार शांति समझौते पर जोर दे रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगले शांति समझौते की बैठक के लिए भारत एक अच्छी लोकेशन हो सकता है। उन्होंने कहा कि “हम अभी सऊदी अरब, कतर, तुर्किये और स्विटजरलैंड जैसे देशों से शांति शिखर सम्मेलन की मेजबानी पर बात कर रहे हैं, पर मैंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि हम भारत में ये शिखर सम्मेलन कर सकते हैं। भारत एक बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यूक्रेन को उम्मीद है कि इस शांति वार्ता के जरिए फरवरी, 2022 से चल रही जंग थम जाएगी।

जेलेंस्की का ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की एक दिवसीय यात्रा पूरी कर भारत लौटे हैं। वे पोलैंड से ट्रेन का सफर तय कर कीव पहुंचे थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वे पहले से ही चाहते हैं कि दोनों देश मिलकर बातचीत के जरिए इस संघर्ष का समाधान निकालें और इस देश में जल्द से जल्द शांति बहाल हो।

बहरहाल यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की द्वारा भारत में शांति वार्ता करने के इस प्रस्ताव को काफी अहम माना जा रहा है। इसकी वजह ये है कि अगर भारत में शांति वार्ता होती है और जंग रोकने पर सहमति बनती है तो इसे भारत की कूटनीतिक जीत माना जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, भारत अभी इस प्रस्ताव पर नजर बनाए हुए हैं। और यह समझने की कोशिश की जा रही है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इससे कितना सहमत होंगे। पिछला शांति सम्मेलन जो स्विट्जरलैंड में हुआ था उसमें पुतीन नहीं आए थे। ऐसे में क्या वे भारत आएंगे? इस पर अभी मंथन किया जा रहा है।

Related posts

IMD की चेतावनी, Mumbai और Thane में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना

Awaaz India TV

बन्दुक की नोक पर चोरो ने लूट ली खारघर की Jewelley Shop, घटना CCTV में हुई कैद।

Awaaz India TV

Paresh Rawal ने की एक विदेशी सेक्सी फिल्म की तारीफ, Trollers ने लताड़ा!

Awaaz India TV

अक्षय कुमार ने लंगर लगाया, पब्लिक को दिखे खाना खिलाते हुए, फिक्रमंद हैं ‘खेल खेल में’ को लेकर?

Awaaz India TV

“Munjya” Teaser : डर भी जिससे दर जाए , आरहा है Munjya।

Awaaz India TV

मलयालम फिल्मों के कई फिल्मकारों पर यौनशोषण के आरोप, कांग्रेस ने केरल सरकार से मांगा जवाब

Awaaz India TV

Leave a Comment