Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

ये मत बोलो कि लुटेरे पिस्तौल लिए थे, इससे हमारे एसएचओ साहब की बदनामी होगी– एक पीड़ित को सलाह दी दिल्ली पुलिस ने!

Delhi Police Shame: दिल्ली पुलिस की कार्यशैली की जितनी भी ‘तारीफ’ की जाए कम है। अपराध होने के बाद यहां की पुलिस एफआईआर भी अपने हिसाब से लिखवाती है। पिस्तौल की नोंक पर की गयी एक हालिया लूट की घटना में तो पुलिसवाला पीड़ित को ही सलाह देने लगा कि “पिस्तौल का जिक्र मत करो। इससे हमारे पुलिस एसएचओ का अपमान होगा। और फिर तुमको ही बारंबार पुलिस थाने के चक्कर लगाने पड़ेंगे।” सारा किस्सा इस प्रकार है–

एक ही परिवार के तीन लोग, गौरव शुक्ला, उनके छोटे भाई सौरभ शुक्ला और उनके चाचा नीरज शुक्ला दोपहर करीब 3 बजे के लगभग गौतम विहार, दिल्ली स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी तीन हथियारबंद युवक स्कूटर पर आए और उन्होंने उन लोगों पर पिस्तौल तान दी। फिर उनके तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और पहचान पत्र छीन लिए। इसके बाद जब पीड़ित उस्मानपुर के पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराने गये तो पुलिसकर्मी ने कहा कि वे यह न बताएं कि आरोपियों के पास बंदूकें थीं, क्योंकि यह एसएचओ के लिए अपमानजनक होगा।

अगर पिस्तौल का ज़िक्र किया, तो तुम लोगों को लुटेरों की पहचान करने के लिए बार-बार आना होगा। इस पर जब पीड़ितों ने कहा कि हमें बार-बार आने की क्या ज़रूरत है। इलाके में कई सीसीटीवी लगे हुए थे जो घटना के गवाह हैं। तब शांत भाव से, पुलिसकर्मी ने कहा, “अब तुम मुझे सिखाओगे कि क्या करना है।” यानी ने पुलिस इसे साधारण लूट का मामला बना दिया । और तो और पीड़ितों ने ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी लाकर दी।

Related posts

Vicky Kaushal ने Gangs of Wasseypur से लेकर Bad Newz तक के सफर को दर्शाते हुए कहा,’कुछ भी रातोरात नहीं होता’

Awaaz India TV

Dhruv VS Dainik Jagran: दैनिक जागरण पर भड़के यूटूबर Dhruv Rathee, कहा झूटी खबर फैला रहे है।

Awaaz India TV

‘….तो DNA टेस्ट कराएं’, Ravi Kishan को पिता कहने वाली शिनोवा का बयान

Awaaz India TV

हवस के चलते दरिंदेने 2 साल की बाची का अपहरण कर बलात्कार किया, सुबह लाश नाले में मिली।

Awaaz India TV

Anant-Radhika की शादी के दौरान Kardashian बहनों ने मुंबई के Iskcon Temple में पूजा के बाद बच्चों को परोसा खाना।

Awaaz India TV

SC-ST कोटे के उप-वर्गीकरण के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मायावती ने खुश होकर रखी ये मांग…

Awaaz India TV

Leave a Comment