Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

SC-ST कोटे के उप-वर्गीकरण के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मायावती ने खुश होकर रखी ये मांग…

BJP SC-ST MP Meet PM:  लोकसभा और राज्यसभा के बीजेपी सांसदों ने कोटे के उप-वर्गीकरण के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आज शुक्रवार (9 अगस्त) संसद भवन में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अब इस मुलाकात को लेकर बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती प्रतिक्रिया देते हुए एक बड़ी मांग सामने रखी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने X अकाउंट पर जारी किये पोस्ट में लिखा,

“माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आज उनसे भेंट करने गए बीजेपी के SC/ST सांसदों को यह आश्वासन देना कि SC/ST वर्ग में क्रीमी लेयर को लागू नहीं करने तथा एससी-एसटी के आरक्षण में कोई उप-वर्गीकरण भी नहीं करने की उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा, यह  उचित व ऐसा किए जाने पर इसका स्वागत।”

मायावती ने अगले पोस्ट में लिखा, “किन्तु अच्छा होता कि माननीय सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के समक्ष बहस में केंद्र सरकार की तरफ से अटॉर्नी जनरल द्वारा आरक्षण को लेकर एससी व एसटी में क्रीमी लेयर लागू करना तथा इनका उप-वर्गीकरण किये जाने के पक्ष में दलील नहीं रखी गयी होती, तो शायद यह निर्णय नहीं आता।”


मायावती ने आखिरी पोस्ट में लिखा, “सुप्रीम कोर्ट के 1 अगस्त 2024 के निर्णय को संविधान संशोधन के जरिए जब तक निष्प्रभावी नहीं किया जाता तब तक राज्य सरकारें अपनी राजनीति के तहत वहाँ इस निर्णय का इस्तेमाल करके SC/ST वर्ग का उप-वर्गीकरण व क्रीमी लेयर को लागू कर सकती हैं। अतः संविधान संशोधन बिल इसी सत्र में लाया जाए।”

Related posts

10 साल बाद BJP नेता Pankaja Munde को हासिल हुई जीत, 26 वोट किये हासिल।

Awaaz India TV

Mumbai की लोकल ट्रेन का जवाब नहीं, Eurorail से बेटर है–Tushar Kapoor

Awaaz India TV

Viral Video : Alia Bhatt का Deepfake Video हुआ वायरल।

Awaaz India TV

आंगन वाडी में बच्चों को परोसे अंडे फिर वापस लिए।

Awaaz India TV

Dehli Children Hospital Fire: baby care सेंटर में लगी आग, 7 मासूमों की मौत ।

Awaaz India TV

गुजरात में भारी बारिश का कहर, 4 लोगों की मौत, 56 ट्रेनें रद्द की गईं

Awaaz India TV

Leave a Comment