Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

बंगलादेश के बाद मालदीव में तख्तापलट की साज़िश हो रही है–मो.मुइज्जू

Maldives Crisis: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने बंगाल देश की तरह मालदीव में भी तख्तापलट की आशंका जताई है। दरअसल मालदीव के सरकारी बैंक (बीएमएल) ने डेबिट कार्ड से ट्रांजैक्शन पर रोक लगा दी थी, वहीं क्रेडिट कार्ड के जरिए मासिक खर्च की सीमा 100 डॉलर कर दी गई थी, जिसके बाद देश में आर्थिक अस्थिरता का खतरा पैदा हो गया। राष्ट्रपति मुइज्जू ने बैंक के इस फैसले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मुइज्जू ने इसे तख्तापलट की साज़िश बताया है। उन्होंने कहा है कि सरकार बीएमएल बैंके के इस कदम की जांच करवाएगी। वहीं मालदीव की पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर सैंकड़ों बॉट (फेक) अकाउंट का इस्तेमाल कर लोगों से सरकार के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन करने को कहा जा रहा है, इससे लोगों में अशांति फैलाने की कोशिश हो रही है।

वहीं बैंक ऑफ मालदीव का कहना है कि उसने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि कार्ड के जरिए विदेशी मुद्रा अत्यधिक खर्च की जा रही है। जबकि पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) की एक सभा में राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा है कि बैंक का यह फैसला उनकी सलाह के खिलाफ है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने का ऐलान किया है। मुइज्जू ने कहा है कि सरकार जांच में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी। मालदीव के इस सरकारी बैंक की कार्यकारिणी समिति में मुइज्जू सरकार अल्पमत में है। बीएमएल के 9 बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में महज 4 सरकार के लोग हैं।

Related posts

Badrinath Highway Accident: उत्तराखंड के Badrinath Highway पर बड़ा हादसा ,अलकनंदा नदी में टेम्पो जिरने से 10 की मौत।

Awaaz India TV

Breast Cancer से जंग के बीच Hina Khan ने ऊपर वाले से लगायी गुहार कहा, उनका दर्द दूर हो जाए।

Awaaz India TV

एक बार फिर 2007 की तरह Mumbai के रास्तों पर Team India संग छायेगा ख़ुशी का माहौल

Awaaz India TV

Divya Agarwal Divorce Speculations: तलाक की खबरों पर Divya Agarwal तोड़ी चुप्पी।

Awaaz India TV

Hardik Pandya के साथ तलाक की अफवाहों के बीच Natasa Stankovic ने लोगों के judgemental के बारे में बात की।

Awaaz India TV

 हाथरस भगदड़ मामले में सांसद Priyanka Chaturvedi का बड़ा बयान, “सत्संग करने वाले बाबा पर भी कार्रवाई होनी चाहिए”।

Awaaz India TV

Leave a Comment