Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

सिंधुदुर्ग में फिर से स्थापित होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य और उत्कृष्ट प्रतिमा- एकनाथ शिंदे।

Eknath Shinde Post: राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की एक 35 फुट ऊंची प्रतिमा, जिसका पिछले साल महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, वह आज (26 अगस्त) को मालवन के राजकोट किले में दोपहर करीब एक बजे ढह गई। अधिकारी ने बताया कि इमारत ढहने का कारण अभी तक पता नहीं चला है और विशेषज्ञ सटीक कारण का पता लगाएंगे, लेकिन जिले में पिछले दो से तीन दिनों में भारी बारिश और तेज हवाएं चली हैं।

वही छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के बाद से राजनैतिक सिहासी जंग जारी है। पक्ष और विपक्ष के बिच आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसीबीच एकनाथ शिंदे ने एक बड़ी घोषणा की है। एकनाथ शिंदे ने ट्वीट जारी कर कहा के सिंधुदुर्ग में फिर से छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य और उत्कृष्ट प्रतिमा स्थापित होगी। साथ ही प्रतिमा स्थापित करने के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकारों, सिविल इंजीनियरों, नौसेना अधिकारियों और अन्य विशेषज्ञों की एक समिति नियुक्त करने का निर्देश दिए गए है।


साथ ही कल इस दुर्घटना के पीछे के कारणों को जानने और उस पर विस्तार से चर्चा करने के लिए वर्षा इस सरकारी आवास पर एक विशेष बैठक हुई। इस बैठक में दुर्घटना की जांच के लिए नौसेना अधिकारियों के साथ-साथ सिविल इंजीनियरों, आईआईटी संस्थानों के विशेषज्ञों की एक तकनीकी संयुक्त समिति नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। यह कमेटी घटना की जांच कर जिम्मेदारी तय करेगी।

Related posts

Hina Khan ने Breast Cancer की लड़ाई के बीच लगातार दर्द में रहने के बारे में खुलकर की बात, साथ ही शेयर किया एक प्यारा नोटे

Awaaz India TV

सौतेले बाप ने ली बेटे की जान, 5 साल के बच्चे को उठाके पटका।

Awaaz India TV

बदलापुर अत्याचार घटना के खिलाफ शिवसेना (UBT) ने लालबाग में किया विरोध मार्च ।

Awaaz India TV

Maharashtra: अमित शाह ने मुंबई में एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ बैठक की

Awaaz India TV

चैंपियन के रूप में T20 यात्रा शुरू की और एक चैंपियन के रूप Rohit Sharma ने T20 को कहा अलविदा।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result :जनता मेरे लिए भगवान है–Shivraj Singh

Awaaz India TV

Leave a Comment