Awaaz India TV
Desh Ki Baat sports Top Headlines

Barbados में फंसी Team India को लाने Barbados पहुंचा Air India का विशेष विमान

Team India Return Journey: बारबडोस में T20 World Cup 2024 जीतने के बाद घर लौटते वक्त तूफान के कारण बाबदोसा में फसीं हुई टीम इंडिया आज भारत आने के लिए रवाना हो चुके है। दरसल तूफान बेरिल तेज होने की वजह से बारबाडोस हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया, जिसके बाद उन्हें बारबाडोस में ही रहना पड़ा। वही आज (3 जुलाई) को एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान को बारबाडोस हवाई अड्डे पर T20 World Cup 2024 चैंपियन को घर पहुंचाने के लिए उतारा गया है।

T20 World Cup 2024 चैंपियन टीम इंडिया गुरुवार को दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।  रवाना होने से पहले, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने विश्व कप ट्रॉफी का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो के साथ ही कैप्शन में लिखा था , “यह घर आ रहा है”। बता दे की, BCCI सचिव जय शाह द्वारा मुहैया कराई गई विशेष चार्टर्ड उड़ान में टीम इंडिया के साथ भारतीय मीडिया के सदस्य भी होंगे जो टूर्नामेंट को कवर करने के लिए गए थे लेकिन तूफान के कारण फंस गए थे।

बता दे की, 29 जून को टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 रनों से शानदार जीत हासिल करके वर्ल्ड कप भारत के नाम कर लिया। भारत के जीत के ख़ुशी के बाद ही जनता को कुछ ऐसे खबरे मिले जिससे जनता निराश और मायूस हो गए। T20 World Cup 2024 जितने के बाद कप्तान रोहित शर्मा, होनहार बल्लेबाज विराट कोहली और शानदार खिलाडी जडेजा ने T20 से सन्यास ले लिया है।

Related posts

“AMKDT” Trailer Release : 13 जून को होगा अजय-तब्बू की फिल्म ‘Auron Mein Kahan Dum Tha’ का Trailer Release ।

Awaaz India TV

Hardik Pandya और Natasa Stankovic ने 4 साल साथ रहने के बाद आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया।

Awaaz India TV

IPL T20 2024 : Mumbai Indians छोड़ेंगे Rohit Sharma, आखिर क्या हुई KKR संग चर्चा ?

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: Modi की जीत, ‘गोदी मीडिया’ की कल्पना – Rahul Gandhi।

Awaaz India TV

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने भी किया झंडावंदन, मल्लिकार्जुन खड़गे ने आपसी भाईचारे की वकालत की

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: देश में पहली बार, Election Result से पहले चुनाव आयोग की मीटिंग।

Awaaz India TV

Leave a Comment