Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

“भारतीयों से भी बदतर हैं अमेरिकी…” Kamala Harris को कॉल गर्ल कहने वालों पर भड़कीं Kangana Ranaut

Kangana on Kamala Harris Memes: एक्ट्रेस और पॉलिटीशियन कंगना रनौत ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर महिला विरोधी मीम्स बनाने वाले नेटीजन्स को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिकी पिछड़े हुए हैं और भारतीयों से भी बदतर हैं। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा राष्ट्रपति पद की दौड़ से अपना नाम वापस लेने और कमला हैरिस का समर्थन करने के बाद, हैरिस के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई सेक्सिस्ट मीम्स बनाए गए हैं।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने एक मीम शेयर किया जिसमें कमला हैरिस को “कॉल गर्ल” के रूप में चित्रित किया गया है। इस मीम में सैनफ्रांसिस्को के पूर्व मेयर विली ब्राउन के साथ हैरिस की एक तस्वीर है, जिसमें हैरिस को 1990 के दशक की “हाई-एंड कॉल गर्ल” बताया गया है।

कंगना ने कहा,”वे डेमोक्रेट्स का समर्थन नहीं करती हैं, लेकिन अमेरिका में एक बुजुर्ग महिला राजनीतिज्ञ, जो कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल रह चुकी हैं, को इस हद तक सेक्सिज्म का सामना करना पड़ रहा है ! ईमानदारी से कहें तो ये अमेरिकी खुद को बहुत आधुनिक समझते हैं, लेकिन ये भारतीयों से भी बदतर और पिछड़े हैं! शर्म की बात है!” कंगना ने अपनी स्टोरी में कहा।

Related posts

59 की उम्र में क्या तीसरी शादी करने जा रहे हैं आमिर खान?

Awaaz India TV

मल्लिकार्जुन खड़गे के SC-ST आरक्षण के बयान पर मायावती ने लगाया झूट बोलने का आरोप।

Awaaz India TV

Chandu Champion Opening Day : “Chandu Champion” रिलीज, क्या कह रहे हैं दर्शक?

Awaaz India TV

गुजरात में भारी बारिश का कहर, 4 लोगों की मौत, 56 ट्रेनें रद्द की गईं

Awaaz India TV

Paris Olympics 2024 में Indian हॉकी टीम ने 52 साल बाद हराया Australia को ।

Awaaz India TV

Air Pollution Ranking: दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी दिल्ली, बिहार का बेगुसराय दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

Awaaz India TV

Leave a Comment