Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Top Headlines

मल्लिकार्जुन खड़गे के SC-ST आरक्षण के बयान पर मायावती ने लगाया झूट बोलने का आरोप।

SC ST Reservation: कांग्रेस राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कल (10 अगस्त) जारी किये प्रेससेकंफ्रेस में एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर बयान दिया था। मल्लिकार्जुन ने कहा था की, “भारत में दलित समुदाय के लोगों के लिए आरक्षण बाबासाहेब के पूना पैक्ट के माध्यम से मिला था। बाद में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी और महात्मा गांधी जी द्वारा रिजर्वेशन पॉलिसी को जारी रखा गया।” मल्लिकार्जुन के इस बयान पर बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आरक्षण के लिए जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी को श्रेय देने की कोशिश कर रहे है। हालांकि, वास्तव में आरक्षण का पूरा श्रेय बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को ही जाता है।


मायावती ने मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान पर आरोप लगते हुए कहा की, कांग्रेस क्रीमीलेयर के बारे में गोलमोल बातें कर रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान पर मायावती ने अपने X अकाउंट पर कुछ पोस्ट जारी किये है।  जारी किये पोस्ट में मायावती ने लिखा,”कल बीएसपी की प्रेस कान्फ्रेंस के बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिये बयान की जानकारी मिली, जिससे ST-ST के समक्ष कांग्रेस पार्टी के बयान में बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर को नहीं बल्कि पं नेहरू व गाँधीजी को आरक्षण का श्रेय दिया गया है जिसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं”।

आगे मायावती ने लिखा,  “जबकि वास्तव में आरक्षण का पूरा श्रेय बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को ही जाता है जिनको किस तरह से कांग्रेस के लोगों ने संविधान सभा में जाने से रोकने का षड्यंत्र रचा तथा उनको चुनाव में भी हराने का काम किया। कानून मंत्री पद से भी इस्तीफा देने को विवश किया।” “कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह कहा कि देश में SC व ST वर्गों के उप वर्गीकरण के सम्बन्ध में पार्टी के स्टैंड का खुलासा करने के पहले इनकी पार्टी NGOs व वकीलों आदि से विचार-विमर्श करेगी, जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस उपवर्गीकरण (sub-classification) के पक्ष में है।”

अंत में कांग्रेस पर आरोप लगते हुए मायावती ने लिखा, ” कांग्रेस द्वारा क्रीमीलेयर के बारे में भी गोलमोल बातें की गई है। कांग्रेस के 99 सांसद होने के बाद भी सत्रावसान होने तक संसद में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को निष्प्रभावी बनाने के लिए कोई भी आवाज नहीं उठाई गई जबकि इस पार्टी ने संविधान व आरक्षण को बचाने के नाम पर ये सीटें जीती हैं।”

Related posts

पुणे जिले के इंदापुर में अजित पवार द्वारा जारी की गयी जन सम्मान यात्रा हुई सफल

Awaaz India TV

Karan Johar : अपना मजाक उड़ता देख दुखी हुए करण जौहर।

Awaaz India TV

रायबरेली में मालगाड़ी और रेल इंजन में भिड़ती पर एक बार फिर कांग्रेस ने रेल मंत्री पर साधा निशाना।

Awaaz India TV

Team India: धर्मशाला में जीत के बाद BCCI का बड़ा ऐलान, प्लेयर्स पर होगी पैसों की बारिश

Awaaz India TV

Hanumangarh Viral Video: टक्कर लगने के बाद कार में फंसा ऊंट।

Awaaz India TV

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 : उम्मीदवारों में होगा टक्कर का मुकाबला।

Awaaz India TV

Leave a Comment