Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Amit Shah ने की सभी भारतवासियों से “हर घर तिरंगा” अभियान में भाग लेने की अपील

Har Ghar Tiranga: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समस्त भारतीय नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने की अपील की और कहा कि यह एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में विकसित हो गया है जो प्रत्येक भारतीय में बुनियादी एकता को जागृत कर रहा है। शाह ने कहा कि नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहिए, उसके साथ सेल्फी लेनी चाहिए और उस तस्वीर को ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट harghartiranga.com पर अपलोड करना चाहिए।

उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का #हरघरतिरंगा अभियान पिछले दो वर्षों में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है, जिसने पूरे देश में हर भारतीय में बुनियादी एकता को जागृत किया है। मैं सभी नागरिकों से इस आंदोलन को और मजबूत करने और फिर से उसी उत्साह के साथ इसमें भाग लेने की अपील करता हूं।”

बता दें कि ‘हर घर तिरंगा’ भारत की आज़ादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्‍य में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्‍साहित करने हेतु ‘आज़ादी के अमृत’ महोत्‍सव के तत्‍वावधान में चलाया जा रहा एक अभियान है। भारतीय जनता पार्टी देश भर में 11 अगस्त से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस दौरान बीजेपी 11 से 14 अगस्त तक देशभर में ‘तिरंगा यात्रा निकालेगी और हर घर, हर दुकान और दफ्तरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की थी।

Related posts

Dharavi में हिंदू कार्यकर्ता Arvind Vaishya की हत्या के बाद शव यात्रा में पथराव को पुलिस ने किया काबू।

Awaaz India TV

शानदार थ्रो के साथ फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, इतिहास रचने ने एक कदम दूर।

Awaaz India TV

Lok Sabha elections 2024: अमित शाह से मिले राज ठाकरे, NDA गठबंधन में होंगे शामिल?

Awaaz India TV

बरेली के होटल में मिली 28 वर्षीय लड़की की लाश, कटा हुआ था गला।

Awaaz India TV

अहमदाबाद से मुंबई जा रही एक्सप्रेस सूरत के पास दो हिस्सों में बंट गयी।

Awaaz India TV

रोटी बेलती नज़र आई Priyanka Chopra की बेटी Malti ।

Awaaz India TV

Leave a Comment